scriptCM फडणवीस के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट 1 घंटे 20 मिनट लेट | Maharashtra CM's aide delays AI flight to US | Patrika News
विविध भारत

CM फडणवीस के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट 1 घंटे 20 मिनट लेट

सीएम फडणवीस के वजह से अमरीका जाने वाली इयर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों को 1 घंटा 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा

Jul 01, 2015 / 12:29 am

भूप सिंह

Devendra Fadnavis

I dont believe in vip culture- Devendra Fadnavis

मुंबई। महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस के वजह से अमरीका जाने वाली इयर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों को 1 घंटा 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट को मंगलवार सुबह तड़के 1.30 मिनट पर उड़ान भरना था। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, फडणवीस अपना नया पासपोर्ट लाना भूल गए, जिसकी वजह से फ्लाइट को रोककर रखा गया।

सीएम के करीबी प्रवीण परदेसी एयरपोर्ट पर उनका पुराना पासपोर्ट लेकर पहुंच गए। इसके बाद, एक अधिकारी को नया पासपोर्ट कलेक्ट करने के लिए सीएम के घर भेजा गया। इससे फ्लाइट में मौजूद दूसरे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। 

महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस एक हफ्ते के अमरीका के दौरे पर हैं। वहां वह माइक्रोसॉफ्ट, जनरल मोटर्स, गूगल, ऎमजॉन और सिटीबैंक जैसी कंपनियों से मुलाकात करने वाले हैं।

Home / Miscellenous India / CM फडणवीस के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट 1 घंटे 20 मिनट लेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो