आंध्र प्रदेश: बार के आगे हारी महात्मा गांधी की प्रतिमा
Published: May 29, 2015 09:16:00 am
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि मूर्ति को हटाकर शहर के दूसरे हिस्से में लगाया जाएगा
हैदराबाद। आंध्रप्रदेश के गुंटूर में एक शराब बार के चलते महात्मा गांधी की प्रतिमा को हटा दिया। एक अंग्रेजी चैनल के अनुसार 23 साल पुरानी इस प्रतिमा के पास कुछ दिनों पहले एक बार खुल गया था। दोनों के पास-पास होने पर शहर के लोगों ने आपत्ति जताई।
लोगों का कहना था कि महात्मा गांधी की मूर्ति के पास बार नहीं हो सकता। यह मामला जब प्रशासन के पास पहुंचा तो उन्होंने हैरान कर देने वाला फैसला लिया। उन्होंने बार को हटाने के बजाय गांधी की प्रतिमा को हटाने का आदेश दे दिया।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि मूर्ति को हटाकर शहर के दूसरे हिस्से में लगाया जाएगा। हालांकि बार के सौ मीटर के दायरे में ही एक मंदिर और मस्जिद भी है। गौरतलब है कि महात्मा गांधी ने आजादी से पहले शराबबंदी का विरोध किया था और इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। उन्हीं की प्रतिमा को 21वीं सदी में बार के चलते हटा दिया गया।