scriptसूरत- पेट रन में पालतू कुत्ते को पहनाया तिरंगा झंडा, शिकायत दर्ज | Man insulted national flag on pet run in surat | Patrika News

सूरत- पेट रन में पालतू कुत्ते को पहनाया तिरंगा झंडा, शिकायत दर्ज

Published: Feb 08, 2016 08:02:00 pm

गोहली ने 26 जनवरी को आयोजित किए गए एक पेट रन में अपने कुत्ते के साथ भाग लिया। उनके कुत्ते ने जो कपड़े पहने थे उसमें तिरंगा सिला गया इसमें अशोक चक्र भी बना हुआ था।

Man insulted national flag on pet run in surat

Man insulted national flag on pet run in surat

सूरत। सूरत में 26 जनवरी को ‘पेट रन’ का आयोजन किया गया था। इसमें एक व्यक्ति ने अपने कुत्ते को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पहनाया था। इस मामले में कुत्ते के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह शिकायत किसी स्थानीय नागरिक ने की है।

गोहली ने 26 जनवरी को आयोजित किए गए एक पेट रन में अपने कुत्ते के साथ भाग लिया। उनके कुत्ते ने जो कपड़े पहने थे उसमें तिरंगा सिला गया इसमें अशोक चक्र भी बना हुआ था। इस पेट रन में 150 कुत्तों ने हिस्सा लिया था। रंगीन कपड़े पहने इन कुत्तों की रेस को देखने के लिए भी खासी भीड़ जमा हुई थी। यह पेट रन पेट लवर्स ऑफ सूरत ने सूरत नाइट मैराथन ऑर्गनाइजर्स के साथ मिलकर आयोजित की थी।

पेट लवर्स ग्रुप के सुधीर शाह ने कहा कि एक डॉग लवर के लिए उसका पेट उसके परिवार के सदस्य की तरह होता है। उस व्यक्ति ने जानबूझकर तिरंगे का अपमान नहीं किया होगा। इवेंट के समय जब यह बात हमारे संज्ञान में आई तो हमने उस व्यक्ति को जाने के लिए कहा था पर तब तक वह सबकी नजरों में आ चुका था।

पुलिस ने तिरंगे के अपमान के मामले में पिपलोद क्षेत्र के निवासी भातर गोहली नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है। गोहली के खिलाफ चाउ बाजार में रहने वाले अजीज साइकलवाला ने शिकायत दर्ज कराई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो