scriptट्रेन में लड़की को देखकर अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार | Man masturbating looking at woman Mumbai railway station arrested | Patrika News
विविध भारत

ट्रेन में लड़की को देखकर अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ट्रेन में लड़कियों ने को देखकर मास्टरबेट करने वाले युवक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो वारयल हो रहा है।

Jul 13, 2017 / 05:46 pm

ashutosh tiwari

Mumbai news

Mumbai news

मुंबई। छत्रपति शिवाजी टर्मिनट स्टेशन पर ट्रेन में लड़की को देखकर मास्टवेट करने वाले एक युवक को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा था। जिसमें एक युवक खड़ी ट्रेन में लड़कियों को देख अश्वील हरकत कर रहा था।

पुलिस ने लड़कियों से कहा- कहीं और बैठ जाओ
मामला 29 जून का है। दो लड़कियां प्लेटफॉर्म पर खड़ी होकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान सामने खड़ी ट्रेन में अशोक प्रधान नामक युवक उन्हें देखकर मास्टरबेट करने लगा। एक लड़की ने इस घटना वीडियो बना लिया। फिर पुलिस से इसकी शिकायत की। हैरान करने वाली बात ये है कि लड़की की शिकायत करने पर पुलिस ने सहायता करने के बजाए उसे दूसरी जगह बैठने को कहा। लड़की ने जब पुलिसवाले से फिर शिकायत की। तो पुलिस ने कहा कि हो सकता है उस युवक का भी रिजर्वेशन हो। 

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन
वीडियो बनाने वाली लड़की का कहना है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो वायरल हो गया। बाद में जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तब जाकर अशोक प्रधान को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप
जिस लड़की ने इस वीडियो को शूट किया है वह कह रही है कि यह जो दिख रहा है इसपर यकीन करना मुश्किल है। वीडियो में एक लड़का ट्रेन में खड़े होकर मास्टरबेट कर रहा था। जो ट्रेन की खिड़की से दिख रहा था। इसी दौरान उसकी साथी पुलिस को बुलाने जाती है। पुलिस आती है। शिकायत सुनती है और ये कहकर आगे चली जाती है कि हो सकता है उस लड़के का भी रिर्वेशन हो।। लड़की ने इसपर पुलिस से सवाल किया कि, रिर्जवेशन होने का यह मतलब तो नहीं कि आप कुछ भी करें। फिर पुलिस वाला यह कहकर आगे चला जाता है कि आप लोग दूसरी सीट देख लीजिए।

Home / Miscellenous India / ट्रेन में लड़की को देखकर अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो