scriptरॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी से लंदन में मिला था: ललित मोदी | Met Robert Vadra and Priyanka Gandhi in London: Lalit Modi | Patrika News

रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी से लंदन में मिला था: ललित मोदी

Published: Jun 26, 2015 01:23:00 pm

ललित मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर दोनों से यूपीए शासनकाल के दौरान लंदन में मिलने की बात कही है

lalit modi

lalit modi

नई दिल्ली। पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी के विवाद में रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी का नाम भी आया है। मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर दोनों से यूपीए शासनकाल के दौरान लंदन में मिलने की बात कही है। उन्होंने साथ ही बताया कि वाड्रा के पास तो मेरा फोन नंबर भी है।

ट्वीट में ललित मोदी ने लिखा कि, “लंदन में गांधी फैमिली से मिलकर खुशी हुई। मैं रॉबर्ट और प्रियंका से एक रेस्टोरेंट में अलग-अलग मिला। वे टिमी सरना के साथ थे। उनके पास मेरा नंबर है। वे मुझे कॉल कर सकते हैं। उन्हें बताऊंगा कि मैं उनके बारे में वास्तव में क्या महसूस करता हूं। कोई बात नहीं बनाऊंगा। कोई सौदा नहीं।”

वहीं इस बारे में कांग्रेस का कहना है कि मामले को भटकाने के लिए जानबूझकर नाम लिए जा रहे हैं। गौरतलब है ललित मोदी से मुलाकात को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे विपक्ष के निशाने पर है। दोनों पर मोदी की मदद का आरोप भी है। 


इस मुद्दे को हाथोंहाथ लेते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहाकि, ललित मोदी ने यूपीए शासन में गांधी परिवार मिलने का दावा किया है तो वह सोनिया गांधी से भी मिले होंगे। इस पर अब कांग्रेस का क्या कहन है। भाजपा के अनुसार ललित मोदी ने दो बार सोनिया से मुलाकात की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो