scriptउग्रवादियों ने असम के नौ व्यापारियों का मेघालय में किया अपहरण | militants abducted nine traders of Assam in Meghalaya | Patrika News
विविध भारत

उग्रवादियों ने असम के नौ व्यापारियों का मेघालय में किया अपहरण

मेघालय के दक्षिण गारो पहाड़ी जिले के सोनगोटागरे गांव में गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के संदिग्ध उग्रवादियों ने असम के नौ व्यापारियों का अपहरण कर लिया।

Sep 30, 2016 / 02:18 am

शिव शंकर

naxals in india

naxals in india

शिलांग। मेघालय के दक्षिण गारो पहाड़ी जिले के सोनगोटागरे गांव में गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के संदिग्ध उग्रवादियों ने गुरुवार को असम के नौ व्यापारियों का अपहरण कर लिया। 

असम में मनचाचर जिले के दक्षिण सलमारा क्षेत्र के नौ व्यापारी पिक अप वाहन से दक्षिणी गारो पहाड़ी जिले के सिल्कीगर साप्ताहिक बाजार जा रहे थे, तभी उग्रवादियों ने बंदूक के नोंक पर सभी व्यापारियों का अपहरण कर लिया। 

जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा ने बताया कि अपहृत व्यापारियों की तलाश के लिये अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, “हमें संदेह है कि व्यापारियों का अपहरण जीएनएलए ने किया है।” 

Home / Miscellenous India / उग्रवादियों ने असम के नौ व्यापारियों का मेघालय में किया अपहरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो