scriptए दिल है मुश्किल का विरोध कर रहे 12 मनसे कार्यकर्ता गिरफ्तार | MNS 12 activists arrested for protesting film E dil hai Mushkil | Patrika News
विविध भारत

ए दिल है मुश्किल का विरोध कर रहे 12 मनसे कार्यकर्ता गिरफ्तार

– फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म ए दिल… की बढ़ी मुश्किल, पाकिस्तानी कलाकारों के साथ दोबारा काम न करने का बयान भी मनसे ने किया खारिज 

Oct 19, 2016 / 11:35 pm

धीरज शर्मा

ae dil hai mushkil

ae dil hai mushkil

नई दिल्ली. ओवरसीज सिनेमा में बादशाहत हासिल कर चुके फिल्म निर्माता करण जौहर का दिल अब मुश्किल में पड़ गया है। अपनी आगामी फिल्म ए दिल है मुश्किल को वे विवादों से अलग नहीं कर पा रहे हैं। पाकिस्तानी कलाकारों के साथ उनके दोबारा काम न करने के बयान को भी अब तवज्जो नहीं दी जा रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे ने बुधवार को फिल्म निर्माता करण जौहर के इस बयान को खारिज किया कि वह भविष्य में पाकिस्तान की प्रतिभाओं के साथ काम नहीं करेंगे। मनसे ने मुंबई में एक सिनेमाघर के बाहर प्रदर्शन किया और कहा कि वह एक भी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स में ‘ए दिल है मुश्किलÓ फि ल्म दिखाने नहीं देंगे।
karan johar ae dil hai mushkil के लिए चित्र परिणाम
प्रदर्शन कर रहे 12 मनसे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और 4 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मनसे कार्यकर्ताओं को उस समय हिरासत में लिया गया जब उन्होंने मेट्रो सिनेमाघर के बाहर प्रदर्शन किया और प्रबंधन से पाकिस्तानी कलाकार फ वाद खान अभिनीत ए दिल है मुश्किल फि ल्म का कोई भी शो नही चलाने पर जोर दिया। 

पुलिस की सुनने के मूड में नहीं थे कार्यकर्ता
पुलिस अधिकारी के मुताबिक मनसे कार्यकर्ता कुछ समय से मेट्रो सिनेमाघर के बाहर नारे लगा रहे थे। पुलिस ने उनसे इसे शांतिपूर्ण विरोध करने को कहा लेकिन वे सुनने के मूड में नहीं थे। जौहर ने कल उनकी फि ल्म की रिलीज रोकने की मांग करने वालों से अपील की थी और कहा था कि वह अब पाकिस्तान की प्रतिभाओं के साथ काम नहीं करेंगे।
 
जौहर देर से समझे वास्तविकता
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी और करण जौहर को खरी-खरी सुना डाली। उन्होंने कहा कि जौहर को वास्तविकता देर से समझ आई। मनसे की सिनेमा शाखा के प्रमुख अमेय खोपकर ने राज ठाकरे और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलने के बाद कहा कि वे रिलीज के विरोध को लेकर पूरी तरह मन बना चुके हैं। किसी भी हालत में फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा। 

 
कीमत तो चुकानी होगी
खोपकर ने कहा हम सिंगल स्क्रीन्स और मल्टीप्लेक्स में फि ल्म दिखाने नहीं देंगे। निर्माता को वास्तविकता देर से समझ आई है। पाकिस्तानी कालाकारों को काम देने की कीमत तो करण जौहर को चुकाना ही होगी। 
karan johar ae dil hai mushkil के लिए चित्र परिणाम
28 अक्टूबर को रिलीज होना है फिल्म
करण जौहर निर्माता निर्देशक फिल्म ए दिल है मुश्किल इस दिवाली से पहले 28 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान मुख्य भूमिका में हैं। 

Home / Miscellenous India / ए दिल है मुश्किल का विरोध कर रहे 12 मनसे कार्यकर्ता गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो