scriptमोदी, राजनाथ, जेटली ने दी अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई  | Modi, Rajnath, Jaitley wishes Amit Shah on his b'day | Patrika News

मोदी, राजनाथ, जेटली ने दी अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई 

Published: Oct 22, 2016 09:37:00 pm

भाजपा मुख्यालय में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शाह के जन्मदिन पर मिठाइयां बांटीं।

PM Narendra Modi wishes Amit Shah

PM Narendra Modi wishes Amit Shah

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह को आज उनके 52वें जन्मदिन पर शुभकामनायें दीं।

मोदी ने ट्वीट करके कहा कि वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को उनके जन्मदिन की बधाई देते हैं और ईश्वर से उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती, ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र ङ्क्षसह तोमर,संचार मंत्री मनोज सिन्हा तथा मोदी सरकार के कई मंत्रियों, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों एवं देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी शाह को उनके जन्मदिन की बधाई दी।

भाजपा मुख्यालय में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शाह के जन्मदिन पर मिठाइयां बांटीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो