scriptमोगा केस के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कमेटी का गठन  | Moga Molestation Case: Committee set up for the women safety | Patrika News

मोगा केस के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कमेटी का गठन 

Published: May 04, 2015 08:31:00 pm

सरकार ने सार्वजनिक परिवहन के साधनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया

Moga molestation case

Moga molestation case

चंडीगढ़ । पंजाब के मोगा में बस छेड़छाड़ कांड के बाद सरकार ने सार्वजनिक परिवहन के साधनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस आशय का निर्णय ही लिया। यह कमेटी जमीनी सच्चाइयों का पता लगाकर महिलाओं की सुरक्षा के बारे में सिफारिशें देगी। इसमें मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) शामिल होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि कमेटी एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो