scriptभारत में सबसे अमीर मुकेश अंबानी, विश्व में बिल गेट्स | Mukesh Ambani is richest Indian for the 8th year | Patrika News

भारत में सबसे अमीर मुकेश अंबानी, विश्व में बिल गेट्स

Published: Mar 02, 2015 06:34:00 pm

भारतीयों में मुकेश अंबानी 21 अरब डालर के नेटवर्थ के साथ अपनी शीर्ष स्थिति लगातार आठवें साल बरकरार रखी है

न्यूयार्क। धनाढ़य भारतीयों का न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में डंका बज रहा है। भारत को सोने की चिडिया यूं नहीं कहा जाता यहां एक से एक धनाढ़य निवास करते हैं। भारतीयों में मुकेश अंबानी 21 अरब डालर के नेटवर्थ के साथ अपनी शीर्ष स्थिति लगातार आठवें साल बरकरार रखी है। वहीं वैश्विक धनवानों की सूची में वह एक बार फिर सॉफ्टवेयर दिग्गज बिल गेट्स पहले स्थान पर रहे थे। फोर्ब्स की धनवानों की सूची 2015 सोमवार को प्रकाशित हुई।

मशहूर बिजनेस मैगजीन फोब्र्स की धनकुबेरों की 29वीं सालाना सूची ने 1,826 अरबपतियों (जिनकी संपत्ति 100 करोड़ डॉलर यानी 6,100 करोड़ रूपए या उससे ज् यादा है) की संख्या के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार को जारी इस सूची में बिल गेट्स 7,920 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ 16वीं बार धरती के सबसे धनवान बने हुए हैं।

सूची में शीर्ष 50 में तीन भारतीय नाम हैं। इनमें मुकेश अंबानी 39वें (2,100 करोड़ डॉलर), दिलीप सांघवी 44वें (2,000 करोड़ डॉलर) और अजीम प्रेमजी 48वें (1,910 करोड़ डॉलर) पर हैं। सूची की सबसे खास बात यह है कि इसमें 290 नए धनकुबेर शामिल हुए हैं। इनमें 71 अकेले चीन के हैं।

सूची का एक अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड यह है कि पहली बार 46 धनकुबेरों की आयु 40 वर्ष से कम है। तमाम सकारात्मक पहलुओं के बीच सूची की सिर्फ एक नकारात्मक बात यह है कि सभी धनकुबेरो का औसत नेटवर्थ 6 क रोड़ डॉलर घटकर 386 करोड़ डॉलर रह गया है।

बात पते की
– 7.05 लाख करोड़ डॉलर है सभी अरबपतियों की कुल संपत्ति
– 1,826 पर पहुंच गई है अरब डॉलर से ज्यादा धनवानों की तादाद
– 150 करोड़ डॉलर संपत्ति वाले 23 वर्षीय इवान स्पीगल सबसे युवा
– 290 नए नाम शामिल हैं सूची में, 71 अकेले चीन से
– 197 महिलाओं के नाम इस सूची में, एक नया रिकॉर्ड
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो