scriptवरिष्ठ IFS अधिकारी नवतेज सरना अमेरिका में भारत के नए राजदूत नियुक्त | Navtej sarna appointed indian ambassador to the us | Patrika News
विविध भारत

वरिष्ठ IFS अधिकारी नवतेज सरना अमेरिका में भारत के नए राजदूत नियुक्त

विदेश मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार, 1980 बैच के अधिकारी सरना जल्द ही अपना नया कार्यभार संभाल लेंगे

Sep 22, 2016 / 08:34 pm

विकास गुप्ता

Navtej sarna

Navtej sarna

नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी नवतेज ङ्क्षसह सरना को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार, 1980 बैच के अधिकारी सरना जल्द ही अपना नया कार्यभार संभाल लेंगे। 59 वर्षीय सरना विदेश मंत्रालय के सर्वाधिक समय तक रहे प्रवक्ताओं में शामिल हैं। वह 2002 से 2008 तक इस पद पर रहे थे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह जल्द ही जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। सरकार ने 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी तरणजीत सिंह संधू को श्रीलंका में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है। वह यश सिन्हा की जगह लेंगे।

वाशिंगटन में सरना का मुख्य कार्य वहां नया शासन आने के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में निरंतरता बनाए रखने के लिए काम करना होगा। सरना ने कई पुस्तकें भी लिखी हैं जिनमें सबसे नई सैकंड थॉट्स- ऑन बुक्स, ऑथर्स एंड द राइटरली लाइफ है जो पिछले साल आई थी। वह 2008 से 2012 तक इस्राइल में भारत के राजदूत के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

अगस्त 2012 से दो साल तक वह विदेश मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रभारी अतिरिक्त सचिव रहे। सरना मॉस्को, वारसा, तेहरान, जिनेवा, थिंपू और वाशिंगटन समेत कई भारतीय मिशनों में सेवारत रहे हैं।

Home / Miscellenous India / वरिष्ठ IFS अधिकारी नवतेज सरना अमेरिका में भारत के नए राजदूत नियुक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो