scriptनेस्ले ने मैगी नूडल्स को नष्ट करने के लिए खर्च किए 20 करोड़ रूपये  | Nestle pays ambuja cements 20 crore to destroy Maggi | Patrika News

नेस्ले ने मैगी नूडल्स को नष्ट करने के लिए खर्च किए 20 करोड़ रूपये 

Published: Jul 07, 2015 08:10:00 pm

नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि अंबुजा सीमेंट्स हमारे बाजार से वापस लिए गए मैगी नूडल को नष्ट कर रहा है।

Maggi

Maggi

नई दिल्ली। नेस्ले इंडिया ने बाजार से वापस लिए गए मैगी नूडल को नष्ट करने के लिए 20 करोड़ रूपये खर्च कर दिए हैं। कंपनी ने इस काम के लिए अंबुजा सीमेंट्स को 20 करोड रूपये का भुगतान किया।

गौरतलब है कि देश के खाद्य नियामकों ने मैगी को मानव उपयोग के लिए खतरनाक बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। सूत्रों के मुताबिक अंबुजा सीमेंट्स की महाराष्ट्र में चंद्रपुर में लगी फैक्ट्री को मैगी नूडल को जलाने के लिए इस राशि का भुगतान किया गया है। नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि अंबुजा सीमेंट्स हमारे बाजार से वापस लिए गए मैगी नूडल को नष्ट कर रहा है। प्रवक्ता ने अंबुजा सीमेंट्स के संयंत्र में मैगी जलाने की लागत की पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि नष्ट किए जाने वाले भंडार के मूल्य के अलावा अतिरिक्त लागत पर भी विचार किया जाएगा, मसलन बाजार से मैगी इकट्ठा करना, नष्ट करने वाले केंद्र तक इसका परिवहन और नष्ट करने की लागत आदि शामिल है।

पिछले महीने नेस्ले इंडिया ने कहा था कि वह एफएसएसएआई द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद 320 करोड़ रूपये के इंस्टैंट नूडल्स को नष्ट कर रहे हैं। एफएसएसएआई ने पांच जून को मैगी पर प्रतिबंध लगाया था और बाजार ने मैगी की नौ किस्में तुरंत वापस लेने का निर्देश दिया था। नेस्ले इंडिया ने बाजार से उत्पाद वापस ले लिए। नेस्ले इंडिया ने बंबई उच्च न्यायालय में प्रतिबंध के आदेश का चुनौती दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो