scriptनोट बंदी के भाजपा सांसद आर. के. सिन्हा बोले-2000 रुपए का नोट भी होगा बंद | New 2000 rupee notes to be banned soon: BJP MP, Sinha | Patrika News

नोट बंदी के भाजपा सांसद आर. के. सिन्हा बोले-2000 रुपए का नोट भी होगा बंद

Published: Nov 30, 2016 06:35:00 pm

भाजपा के राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा ने कहा है कि आने वाले समय में 2000 रुपए के नोट भी बंद होंगे…

BJP mp rk sinha

BJP mp rk sinha

नई दिल्ली। नोट बंदी के बार रोज नए-नए ऐलान हो रहे हैं। मोदी सरकार हर हाल में आम जनता को रही परेशानी से निपटने का प्रयास कर रही है। कभी वित्त मंत्रालय नियम बदल रहा है तो कभी रिजर्व बैंक। लेकिन अब भाजपा के राज्यसभा सासंद आर. के. सिन्हा ने ऐसा बयान दिया है जो लोगों की नींद उड़ा सकता है। भाजपा के राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा ने कहा है कि आने वाले समय में 2000 रुपए का नोट भी बंद होंगे।


उन्होंने दावा किया है कि 500 और 1000 रुपए के नोट बदलने की प्रक्रिया के चलते 2000 रुपए के नोट छापे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर. के. सिन्हा ने यह बात रविवार को फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट बीआर भाटिया के घर पर कही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की पूरी अर्थव्यवस्था को कैस लेस बनाना चाहते हैं। इसलिए आगे आने वाले समय में 2000 रुपए का नोट भी बंद करना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि आने वाले समय में देश की टैक्स व्यवस्था में भी बदलाव किया जाए। क्योंकि उम्मीद है कि आने वाले समय में सारा लेन-देन कैशलेस होगा। इसलिए सिर्फ बैंकिंग ट्रांजेक्शन टैक्स लगाया जाए। आपको बताते चलें किक अर्थक्रांति के संस्थापक सदस्यों में से एक अनिल बोकिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 500-1000 रुपए के नोट बंद करने के साथ ही अन्य चार बिंदुओं को लागू करने की सलाह दी थी। जिसमें सभी तरह के टैक्स को समाप्त कर सिर्फ बैंकिंग ट्रांजेक्शन टैक्स लगाने की बात कही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो