scriptयह लड़का 5 साल तक लड़की बनकर करता रहा मॉडलिंग, अब कराया SEX चेंज | New Delhi model undergoes sex change surgery in Madhya Pradesh's Indore | Patrika News

यह लड़का 5 साल तक लड़की बनकर करता रहा मॉडलिंग, अब कराया SEX चेंज

Published: Sep 29, 2016 12:07:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

जिस लड़के ने सेक्स चेंज कराया है उसकी उम्र 25 साल है, वह काफी पढ़ा लिखा बताया जा रहा है

Sex Change Surgery In Indore

Sex Change Surgery In Indore

नई दिल्ली। दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के डॉक्टरों ने पहली बार सेक्स चेंज सर्जरी को अंजाम दिया है। खबरों की माने तो एक 25 साल के मॉडल ने इंदौर में अपना सेक्स चेंज करवाया। मिनल नाम का यह मॉडल पैदा तो लड़के के रूप में हुआ, लेकिन खुद को लड़की ही मानता रहा। इतना ही नहीं 5 साल से वह फीमेल मॉडल के रूप में स्टेज पर रैंप शो भी कर रहा है। अब वह पूरी तरह से लड़की बन गया है।

जिस लड़के ने सेक्स चेंज कराया है उसकी उम्र 25 साल है। वह काफी पढ़ा लिखा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वह लड़के के रूप में पैदा हुआ था लेकिन वह खुद में लड़कियों जैसी फीलिंग महसूस करता था। उसके रहन-सहन और खूबसूरती से भी यह अंदाज लगाना नामुमकिन था वह महिला नहीं पुरूष है। लोगों को यकीन भले न हो लेकिन वह पिछले कई सालों से एक फीमेल मॉडल के तौर पर दिल्ली में मॉडलिंग भी कर रहा था।

इंदौर के एक क्लिनिक में दो डॉक्टरों ने मिलकर चार घंटे तक चले ऑपरेशन के जरिए लड़के का सेक्स चेंज किया। इन डॉक्टरों का दावा है कि मध्यप्रदेश में पहली बार इंदौर में इस तरह की सेक्स सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि किफायती ऑपरेशन की वजह से लड़के ने sex reassignment surgery के लिए इंदौर को चुना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो