scriptJNU में लगे नए पोस्टर, बताया होली को महिला विरोधी त्यौहार | New poster pasted in JNU campus, defines Holi as anti-women festival | Patrika News

JNU में लगे नए पोस्टर, बताया होली को महिला विरोधी त्यौहार

Published: Mar 30, 2016 09:21:00 am

JNU में लगाए गए कुछ पोस्टरों में होली मनाने का
विरोध करते हुए दावा किया गया है कि होली महिला विरोधी त्यौहार है

holi

holi

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में लगाए गए कुछ पोस्टरों में होली मनाने का विरोध करते हुए दावा किया गया है कि होली एक महिला विरोधी त्यौहार है तथा इसके नाम पर दलित महिलाओं का यौन शोषण होता रहा है। जेएनयू परिसर में खाने-पीने की जगहों, तथा विभिन्न इमारतों की दीवारों पर लगे ‘वॉट इज़ होली अबाउट होली’ शीर्षक वाले इस पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी हंगामा मचा हुआ है।

पोस्टर में कहा गया है ‘होली का त्योहार महिला मात्र के खिलाफ है क्योंकि ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो इस त्योहार के नाम पर हमेशा दलित महिलाओं का यौन शोषण होता रहा है।’ पोस्टर में आगे सवाल उठाया गया है ‘ब्राह्मणवादी ,पितृसत्तात्मक भारत में असुर बहुजन महिला होलिका का दहन कर होली क्यों मनाई जाती है? होली में पवित्रता जैसी क्या बात है । इतिहास को देखें तो इस उत्सव के नाम पर दलित महिलाओं का यौन शोषण किया जाता रहा है।’

पोस्टर के नीचे फ्लेम्स ऑफ रेजिस्टंस (एफओआर) नाम के एक संगठन का नाम दर्ज है। वहीं दूसरी ओर जेएनयू छात्रसंघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि उन्होंने ऐसे किसी संगठन का नाम नहीं सुना है। उनके अनुसार यह कोई बिल्कुल नया संगठन हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो