scriptआईएस ने महिला को बनाया दरबारी कवि | Jihadi interested in poet, so they select a women poet for the court | Patrika News

आईएस ने महिला को बनाया दरबारी कवि

Published: Nov 26, 2015 11:45:00 am

Submitted by:

हमेशा मासूमों के कत्लेआम, युद्ध और बर्बरता की खबरों में छाए रहने वाले आतंकी संगठन आईएस का एक अलग चेहरा भी है।

हमेशा मासूमों के कत्लेआम, युद्ध और बर्बरता की खबरों में छाए रहने वाले आतंकी संगठन आईएस का एक अलग चेहरा भी है।

जिसे कविताओं और गाने में भी रूचि है और अपने इस शौक के लिए बकायदा उसने अपना दरबारी कवि भी नियुक्त किया है, वो भी एक महिला को।

हमेशा महिलाओं का शोषण करने और उन्हें यातनाएं देने वाले इस संगठन ने अहलम अल-नसर को ‘इस्लामिक स्टेट की कवयित्री’ का दर्जा दिया है।



2014 में आतंकी से की थी शादी

आईएस ने 11 अक्टूबर 2014 को अपने सोशल साइट पर यह घोषणा की थी कि अल नसर एक आईएस आतंकी उसमा अल-गहरीब से शादी कर रही है। गहरीब वियना का जिहादी है और अब आईएस के मुखिया बनने के करीब माना जा रहा है लिहाजा उसकी बीवी को एक महत्वपूर्ण पद दिया जा गया है।

असद सरकार के खिलाफ कविताएं

अल नसर पहले से भी कविताएं लिखती थी वह सीरिया की कवयित्री रही और असद सरकार के खिलाफ उसकी कविताएं काफी मशहूर थीं। मार्च 2011 में उसने यूट्यूब पर भी अपनी कविताएं पोस्ट की थीं। जिसमें सीरियाई सेना के जुल्मों का जिक्र था।

लादेन भी लिखता था

आतंकी संगठनों में हत्या और जिहाद से इतर कविताओं के लिए हमेशा एक अलग स्थान रहा है। एक समय अलकायदा प्रमुख रहे बिन लादेन को भी एक अच्छे कवि के रूप में जाना जाता था। उसने बहुत सी जिहादी कविताएं लिखी थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो