scriptबिहार: तेजस्वी यादव बने आरजेडी विधायक दल के नेता | Tejashwi RJD legislature party leader in Bihar assembly | Patrika News

बिहार: तेजस्वी यादव बने आरजेडी विधायक दल के नेता

Published: Nov 30, 2015 11:15:00 am

Submitted by:

Kamlesh Sharma

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर ‘अपनों’ पर भरोसा जताया है। लालू ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आरजेडी विधानमंडल दल की और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को विधानसभा में आरजेडी विधायक दल का नेता मनोनीत किया गया है।  

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर ‘अपनों पर भरोसा जताया है। लालू ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आरजेडी विधानमंडल दल की और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को विधानसभा में आरजेडी विधायक दल का नेता मनोनीत किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने इसकी जानकारी बिहार विधानसभा और विधानपरिष को दे दी है। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद 13 नवंबर को आरजेडी विधानमंडल दल की पहली बैठक हुई थी। 

उस बैठक में प्रस्ताव पारित कर सर्वसम्मति से आरजेडी विधानमंडल और विधायक दल के नेता को मनोनीत करने के लिए लालू यादव को अधिकृत किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो