script23.50 रूपए सस्ता हुआ बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर | Non-subsidised LPG cylinder rates cut by Rs 23.50 per cylinder | Patrika News
विविध भारत

23.50 रूपए सस्ता हुआ बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर

बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की दर 23.50 रूपए घटा दी गई है, नई दर शुक्रवार रात 12 बजे से लागू होगी

Jul 31, 2015 / 11:25 pm

सुभेश शर्मा

documents for online lpg gas connection

documents for online lpg gas connection

नई दिल्ली। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की दर 23.50 रूपए घटा दी गई है। नई दर शुक्रवार रात 12 बजे से लागू होगी। इसके चलते 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के लिए मौजूदा कीमत से 23.50 रूपए कम देने होंगे।

बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर नई दर के तहत अब 585 रूपए के मिलेंगे। आपको बता दें कि सब्सिडी वाले सिलेंडर का कोटा खत्म होने के बाद उपभोक्ताओं को बाजार दर पर बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर लेना होता है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा है कि दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की दर घटाकर 585 रूपए प्रति सिलेंडर कर दी गई है, जोकि वर्तमान में 608.50 रूपए प्रति सिलेंडर है। नई दर शनिवार से प्रभावी होगी।

इससे पहले, बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की दर एक जुलाई को 18 रूपये प्रति सिलेंडर घटाकर 608.50 रूपये की गई थी। उपभोक्ताओं को एक साल में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर मिलते हैं, जिनकी दर दिल्ली में 417.82 रूपये प्रति सिलेंडर है।

Home / Miscellenous India / 23.50 रूपए सस्ता हुआ बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो