scriptधनबाद में एक महिला दिया 4 बच्चों को जन्म | one woman gave birth of four child | Patrika News

धनबाद में एक महिला दिया 4 बच्चों को जन्म

Published: Feb 08, 2016 12:44:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

25 वर्षीय महिला ने आज सुबह सीजरियन खंड में 10 मिनट के अंतराल में चार बच्चों को जन्म दिया है जिसमें से दो बेटे हैं और बेटियां हैं

the other is to give life

one by giving birth left

धनबाद। एक महिला ने निजी नर्सिंग होम में आज एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। यह जानकारी डॉक्टरों ने दी है। प्रसूतिशास्त्री डॉ विकास हजारा ने कहा कि 25 वर्षीय महिला ने आज सुबह सीजरियन खंड में 10 मिनट के अंतराल में चार बच्चों को जन्म दिया है जिसमें से दो बेटे हैं और बेटियां हैं।

डॉ हजारा ने कहा कि सभी शिशु स्वस्थ हैं लेकिन एहतियाती कदम के तहत उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है क्योंकि उनका जन्म समयपूर्व हुआ है। उन्होंने गर्भ में साढ़े सात महीने ही बिताएं हैं। डॉक्टरों ने कहा कि बच्चों का वजन क्रमश: 1.10 किलोग्राम, 950 ग्राम, 925 ग्राम और 900 ग्राम है। डॉक्टरों ने कहा कि बच्चों का जन्म सीजरियन से हुआ, क्योंकि मां का कद छोटा है और वह खून की कमी से पीड़ित है तथा अन्य जटिलताओं का सामना कर रही थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो