scriptसीआरपीएफ में भर्ती होंगी 11 हजार महिलाएं | Over 11000 women to be recruited in central security forces | Patrika News

सीआरपीएफ में भर्ती होंगी 11 हजार महिलाएं

Published: May 18, 2015 08:20:00 am

सरकार का लक्ष्य सुरक्षा बलों में महिलाओं की हिस्सेदारी पांच फीसदी तक करने का है

women in forces

women in forces

नई दिल्ली। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स में 11 हजार महिलाओं की भर्ती की जाएगी। इससे पहले भी सरकार सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ और आईटीबीपी जैसे सुरक्षा बलों में आठ हजार से ज्यादा महिलाओं की भर्ती के लिए पहल कर चुकी है।

सशस्त्र सीमा बल में भी 2,772 महिलाओं की 21 कंपनियों की भर्ती के लिए भी केंद्रीय गृह मंत्रालय से स्वीकृति मिल चुकी है। सरकार का लक्ष्य सुरक्षा बलों में महिलाओं की हिस्सेदारी पांच फीसदी तक करने का है। यह आंकड़ा 2.15 फीसदी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो