scriptनहीं रहे कार्टूनों से दुनिया को गुदगुदाने वाले पद्मश्री सुधीर तैलंग | Padma Shri Sudheer Tailang passed away after long time treatment | Patrika News

नहीं रहे कार्टूनों से दुनिया को गुदगुदाने वाले पद्मश्री सुधीर तैलंग

Published: Feb 06, 2016 04:04:00 pm

 हाल में ही “नो, प्राइम मिनिस्टर” नाम से की थी कार्टून्स की एक किताब लॉन्च, कई संस्थानों में कर चुके हैं काम

Sudhir Tailang

Sudhir Tailang

दिल्ली। पूरे देश को अपने कार्टूनों के माध्यम से हंसाने गुदगुदाने वाले और राजनीतिज्ञों पर अपने कार्टूनों के माध्यम से तीखा हमला करने वाले जाने-माने राजनीतिज्ञ सुधीर तैलंग का शनिवार को निधन हो गया। 65 साल के तैलंग पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और हॉस्पिटल में भर्ती थे।

तैलंग का जन्म राजस्थान के बीकानेर में 1950 में हुआ था। उन्होंने अपना पहला कार्टून 1960 में उस वक्त बनाया था जब वह महज 10 साल के थे। उन्होंने देश भर के जाने माने समाचार पत्रों में काम किया।

कार्टून के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए तैलंग को 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। हाल में ही उन्होंने “नो, प्राइम मिनिस्टर” नाम से कार्टून्स की एक किताब लॉन्च की थी। यह किताब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो