scriptइन खतरनाक हथियारों के दम पर भारत को आंख दिखाता है पाक | Pakistan has many dangerous weapons | Patrika News

इन खतरनाक हथियारों के दम पर भारत को आंख दिखाता है पाक

Published: Sep 23, 2016 09:16:00 am

पाकिस्तान के पास कुछ ऐसे घातक हथियार हैं, जिनके दम पर वो भारत को आंख दिखाता रहता है…

Pakistan weapons

Pakistan weapons

नई दिल्ली। उड़ी में हुए आतंकी अटैक के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की खूब थू-थू हो रही है। इससे पाकिस्तान की साख को गहरा झटका लगा है और वो पूरी दुनिया में खुद को अकेला महसूस कर रहा है। पाकिस्तान की मीडिया में चर्चा है कि भारत पाक पर अटैक कर सकता है। इसलिए वहां की आर्मी और एयरफोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। बता दें, पाकिस्तान के पास कुछ ऐसे घातक हथियार हैं, जिनके दम पर वो भारत को आंख दिखाता रहता है।

पाकिस्तान के पास नहीं भारत की ताकत का तोड़
भारत के पास भी कुछ ऐसे घातक हथियार हैं जिनका पाकिस्तान के पास कोई तोड़ नहीं है। भारत ने ताकतवर हथियारों के बल पर पाकिस्तान को धूल चटा सकता है। भारत के पास आईएनएस विक्रमादित्य एयरक्राफ्ट कैरियर, आईएनएस अरिहंत, सुखोई SU-30 KMI लड़ाकू विमान भारतीय सेना की बड़ी ताकतें हैं जिनका सामना पाकिस्तान नहीं कर सकता।

देखिए पाक के घातक हथियार


शाहीन-III (Shahin -3 Missile) 
पाकिस्तान की ये मिसाइल 2750 किमी की दूरी तक मार सकती है। ये सतह से सहत तक घातक परमाणु हथियारों से वार सकती है। भारत के कई शहर इसकी जद में है। यह भारत के हर कोने में वार करने में सक्षम है।


बाबर (हत्फ-VII) (Babur Hatf-VII Missile)
बाबर मिसाइल कू्रज मिसाइल है। ये रेडार को आसानी से चकमा दे सकती है। इससे जमीन और समंदर में अचूक निशाना लगाया जा सकता है। ‘बाबर’ 700 किलोमीटर की दूरी तक का निशाना भेदने में सक्षम है। ‘बाबर’ भारत के भीतरी हिस्सों को भी निशाना बनाने में सक्षम है।


गजनवी (हत्फ-III) Hatf III (Ghaznavi) missile
पाकिस्तान की ये मिसाइल सतह-से सतह तक मार कर सकती है। ये आम हथियारों के साथ-साथ नॉर्मल हथियार भी ले जा सकती है। यह 290 किमी की रेंज में हर चीज का खात्मा कर सकती है।


नस्र मिसाइल (Nasr missiles)
ये बैलिस्टिक मिसाइल है। 60 किमी की रेंज में ये तबाही मचा सकती है। परमाणु हथियारों से लैस ये मिसाइल सटीक निशाना लगाती है।


जेएफ-17 थंडर (फाइटर बॉम्बर) (JF-17 Thunder Fighter Bomber)
पाकिस्तान के एयरफोर्स की रीड की हड्डी है। ये एयरक्राफ्ट बेहद खतरनाक है। पाक ने चीन के साथ मिलकर ये फाइटर प्लेन बनाया है। ये हवा से हवा, हवा से सतह, किसी दिशा में मिसाइल दाग सकता है। इसमें एक साथ कई तरह के हथियार कैरी किए जा सकते हैं।


अल खालिद टैंक (Al-Khalid tank )
यह टैंक पाकिस्तानी आर्मी का बेहद खतरनाक हथियार है। इसे पाक ने चीन के साथ मिलकर बनाया है। इसमें 125 एमएम की बोर टैंक गन होती है, जो अपने आप रिलोड होती है। इसमें फायर कंट्रोल सिस्टम होता है। ये टैंक मिसाइल पर भी घातक वार सकता है। यह 500 किमी दूरी तक गोला दाग सकता है।

 
खालिद सबमरीन (Khalid-Class Submarine)
ये सबमरीन पानी में 350 मीटर तक घातक हमला कर सकती है। इसमें कई हथियार कैरी किए जा सकते हैं। ये अपने दुश्मनों पर पैनी नजर रखती है। इसके हथियार 20 से 50 किमी की रेंज तक जबरदस्त मार करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो