scriptपाक ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक नागरिक की मौत | Ceasefire violation across 12 border out posts, one civilian dead | Patrika News

पाक ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक नागरिक की मौत

Published: Aug 04, 2015 10:01:00 am

पाकिस्तान ने एक बार फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, पिछले आठ दिनों में 12वीं बार की फायरिंग

Indian Army

Indian Army

श्रीनगर। पाकिस्तान ने एक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पिछले आठ दिनों में पाक की ओर से 12वीं बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है। पाक ने 12 बीएसएफ पोस्टों को निशाना बनाया, जिसमें परगवाल सेक्टर में हुई फायरिंग में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में बीएसएफ की चौंकियों पर फायरिंग की है।

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रविवार रात पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था और बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। पाक की ओर से जम्मू, राजौरी और पुंछ जिलों में गोलियां बरसाई गई, भारतीय सेना ने भी इसके जवाब में गोलीबारी की थी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ था। रक्षा विभाग के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे कृष्णागति, मंडी, बालाकोट और पल्लनवाला सेक्टर में जांच चौकियों पर गोलीबारी की थी। पाक ने रात साढ़े नौ बजे के बाद गोलीबारी की थी।

इससे पहले पाक की ओर से शनिवार को अखनूर सेक्टर में 23 चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए। जुलाई महीने में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 18 बार संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ। इसमें सेना के तीन जवान शहीद हो गए और 14 अन्य घायल हो गए। महीने के आखिर में ही पाक की ओर से चार बार संघर्षविराम तोड़ा गया। पाक की ओर से संघर्षविराम तोड़े जाने का भारतीय सेना ने भी जवाब दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो