scriptभारतीय से शादी करना चाहती है पाकिस्तानी युवती, वीजा बना बाधा | Pakistani girl wants to marry Indian Boy, visa become barrier | Patrika News

भारतीय से शादी करना चाहती है पाकिस्तानी युवती, वीजा बना बाधा

Published: Jul 04, 2017 01:12:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

एक पाकिस्तानी युवती को भारतीय युवक से प्यार हो गया। दोनों के परिजनों ने चार साल पहले उनकी शादी भी तय कर दी। लेकिन, अब वीजा उनकी शादी में बाधा बन गया है।

Pakistani Girl

Pakistani Girl

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में जारी तनाव अब दोनों देशों के नागरिकों पर भी पड़ने लगा है। एक पाकिस्तानी युवती को भारतीय युवक से प्यार हो गया। दोनों के परिजनों ने चार साल पहले उनकी शादी भी तय कर दी। लेकिन, अब वीजा उनकी शादी में बाधा बन गया है। वीजा का आवेदन रद्द होने के बाद अब इस पाकिस्तानी लडक़ी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई है। 
sushma swaraj के लिए चित्र परिणाम
कराची की रहने वाली है युवती
कराची निवासी सादिया (28) लखनऊ निवासी सैय्यद से प्यार करती है। सादिया और सैय्यद के परिजनों ने दोनों की शादी तय कर दी है। एक अगस्त को दोनों की शादी होनी है। शादी तय होने के बाद सादिया, उसके माता-पिता और भाई ने इस्लामाबाद में वीजा के लिए आवेदन किया। लेकिन उसका आवेदन रद कर दिया। सादिया के अनुसार, बीते एक साल से वह वीजा लेने की कोशिश कर रही है। सादिया ने कहा कि उसका आवेदन बिना कोई कारण बताए रद्द कर दिया जाता है। 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से लगाई गुहार
बार-बार आवेदन रद्द होने से परेशान सादिया ने अब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई है। सादिया ने सुषमा स्वराज को ट्वीट कर कहा ‘इस बेटी की हेल्प करिए, अब आप ही मेरी एकमात्र उम्मीद हैं।’ सादिया का कहना है कि दोनों देशों के खराब संबंधों के कारण ही उसे और उसके परिवार वालों को वीजा नहीं मिल पा रहा है। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो