हुसैनीवाला बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान एक पाकिस्तानी सैनिक इतने जोश में आ गया चलते-चलते गिर गया। इसपर दोनों मुल्कों के दर्शक हूटिंग करने लगे।
पंजाब में फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर पर दोनों के देश के लोगों की जबरदस्त भीड़ थी। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी शुरु होते भारत माता की जय के नारे लगने लगे। इसी दौरान रिट्रीट सेरेमनी करते समय एक पाकिस्तानी रेंजर इतने जोश में आ गया कि मार्च पास्ट करने के दौरान संतुंलन खोकर गिर गया। गिरने के बाद भी पाक जवान अपना हौसला नहीं छोड़ा और खुद को संभालते हुए रिट्रीट सैरेमनी शुरू कर दी।
पाकिस्तानी जवान के गिरने पर भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी जनता ने भी हूटिंग शुरु कर दी और हंसने लगे। जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने दर्शकों को समझाते हुए बैठाया।