scriptविदेश दौरों पर PM मोदी ने मनमोहन सिंह से 102 करोड़ कम खर्चे | PM Modi foreign trips cost less than Manmohan Singh | Patrika News

विदेश दौरों पर PM मोदी ने मनमोहन सिंह से 102 करोड़ कम खर्चे

Published: Mar 18, 2016 08:58:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल में 351 तो मनमोहन ने खर्च किए थे 453 करोड़ रुपए

PM Modi foreign trips cost

PM Modi foreign trips cost

नई दिल्ली। विदेश यात्राओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। लेकिन आंकड़ों की मानें तो एक साल में मोदी ने विदेश दौरों पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तुलना में 102 करोड़ रुपए कम खर्च किए हैं। लोकसभा में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह की ओर से पेश आंकड़ों के मुताबिक मोदी सरकार ने 2014-15 के दौरान 510 करोड़ रुपए का खर्च किया। जिसमें पीएम की यात्रा पर 351 करोड़ खर्च किया। मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 2012-13 में 593 करोड़ खर्च हुए थे। इसमें मन की यात्रा का खर्च 453 करोड़ रुपए था। सरकार के कार्यकाल में हुई सभी यात्रओं में गृह मंत्रालय की यात्रा का खर्च करीब 30.2 करोड़ रुपए रहा।

मोदी फिर बने इंटरनेट स्टार

उधर, टाइम मैग्जीन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंटरनेट की सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल किया है। मोदी के बारे में टाइम ने कहा कि मोदी ट्विटर पर 1.8 करोड़ फॉलोअर और फेसबुक पर 3.2 करोड़ लाइक्स के साथ ‘इंटरनेट स्टार’ हैं। पाकिस्तान में पिछले साल मोदी की सरप्राइज विजिट के बारे में बताते हुए मैग्जीन ने उन्हें दूसरे साल अनरैंक्ड लिस्ट में शामिल किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो