script

PM मोदी ने लॉन्च किया रामचरित मानस का डिजिटल संस्करण

Published: Aug 31, 2015 02:08:00 pm

रामचरित मानस के इस संस्करण को 14 लोगों की टीम ने बनाया है, जिनमें सात लोग अब इस दुनिया में नहीं रहे

Narendra Modi

Narendra Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रामचरित मानस का डिजिटल संस्करण लॉन्च किया। रामचरित मानस के इस संस्करण को 14 लोगों की टीम ने बनाया है, जिनमें सात लोग अब इस दुनिया में नहीं रहे। लॉन्च के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि, 22 साल की साधना के बाद रामचरित मानस का ये रूप सामने आया है। रामचरित मानस पर आजतक किसी ने सवाल नहीं उठाया।

उन्होंने कहा कि, रामचरित मानस के संदेश आज भी जिंदा है। ये संगीत की साधना का बड़ा उदाहरण है। रामचरित मानस मर्यादा और संस्कार की शिक्षा देती है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, रामचरित मानस परिवार और समाज व्यवस्था का आदर्श उदाहरण है और ये एक एतिहासिक रचना है, दुनिया भर में इसे पढ़ा जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि, वेस्ट इंडीज जैसे देशों में आज भी लोगों के नाम राम पर रखे जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, रामचरित मानस लोगों को जुड़कर रहना सिखाती है। आज भी मॉरिशिस, त्रिनिदाद गए लोग रामचरित मानस ले जाना नहीं भूलते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने आकाशवाणी की भी तारीफ करते हुए कहा कि, आकाशवाणी ने भी देश के लोगों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

ट्रेंडिंग वीडियो