scriptराजस्थान: मिलिट्री अभ्यास के दौरान फटा गोला, मेजर शहीद | Pokhran: Army Major dies in a freak accident during training exercise | Patrika News
विविध भारत

राजस्थान: मिलिट्री अभ्यास के दौरान फटा गोला, मेजर शहीद

राजस्थान में जैसलमेर जिले के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान तोप का गोला फटने से मेजर ध्रुव यादव हुए शहीद

Sep 23, 2015 / 03:39 pm

सुभेश शर्मा

major dhruv yadav

major dhruv yadav

पोकरण। राजस्थान की पोकरण रेंज में मंगलवार रात को सेना के एक जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवा अफसर की मौत ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान हुए एक हादसे के कारण हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार मेजर ध्रुव की मौत टैंक फायरिंग के दौरान एक गोला फटने के कारण उनकी मौत हुई है। मेजर की मौत के बाद के बाद हादसे की कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक नौजवान मेजर को उनके साथियों ने बताया की उनकी गर्दन से खून निकल रहा है, इसके कुछ देर बाद गंभीर चोटों के चलते उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में कुछ अन्य जवानों भी जख्मी हो गए हैं। देश की सबसे बड़ी पोखरण फायरिंग रेंज में सेना की विभिन्न यूनिट्स का युद्धाभ्यास सामान्य तौर पर चलता रहता है।

इन दिनों फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की 75 आर्मड का युद्धाभ्यास चल रहा है। बताया जाता है कि युद्धाभ्यास के दौरान टैंक से निकला गोला अपने लक्ष्य तक पहुंचने की बाजय वहीं फट गया।

Home / Miscellenous India / राजस्थान: मिलिट्री अभ्यास के दौरान फटा गोला, मेजर शहीद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो