scriptजनसंख्या आंकड़े: सात राज्यों और एक यूटी में हिन्दू अल्पसंख्यक | Population in India: Hindus are minority in 7 states and 1 central state | Patrika News

जनसंख्या आंकड़े: सात राज्यों और एक यूटी में हिन्दू अल्पसंख्यक

Published: Aug 27, 2015 12:28:00 pm

देश में बहुसंख्यक माना जाने वाला हिन्दू समुदाय भी सात राज्यों तथा एक केंद्र शासित प्रदेश में अल्पसंख्यक है

hindu mahasabha

hindu mahasabha

नई दिल्ली। धर्म आधारित जनगणना के ताजा आंकड़े चौंकाने वाले हैं। ताजा आंकड़ों से यह भी खुलासा हुआ है कि देश में बहुसंख्यक माना जाने वाला हिन्दू समुदाय भी सात राज्यों तथा एक केंद्र शासित प्रदेश में अल्पसंख्यक है। आंकड़ों से यह भी पता चला है कि कई प्रदेश तो ऎसे भी हैं जहां हिन्दुओं की आबादी 10 प्रतिशत से भी कम है।



जनगणना-2011 के अनुसार इन सात राज्यों में मिजोरम, नगालैंड, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, अरूणाचल प्रदेश, पंजाब, और मणिपुर तथा एक केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप है जहां हिन्दू समुदाय अल्पसंख्यक है। ये प्रदेश ईसाई या मुस्लिम बहुल हैं। कई प्रदेशों की कुल आबादी में हिन्दुओं का अनुपात तेजी से कम हुआ है।



जनगणना के अनुसार हिन्दुओं का प्रतिशत
राज्य 2011 2001

मिजोरम 2.75 3.55
जेके 28.44 29.63

नगालैंड 8.75 —
मेघालय 11.53 —

मणिपुर 41.39 46.01
अरूणाचल 29.04 34.60

पंजाब 38.49 सिख बहुल राज्य
लक्षद्वीप 2.77 3.66

एक बात और, जिन राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हैं उनमें से कई राज्यों में उनकी जनसंख्या वृद्धि की दर भी काफी कम है। नगालैंड में तो 2001 से 2011 के बीच हिन्दुओं की वृद्धि नकारात्मक रही। 2001 से 2011 के बीच पूरे देश में जहां हिंदुओं की आबादी में 16.8 फीसद वृद्धि हुई वहीं केरल में मात्र 4.9 फीसद और लक्षद्वीप में 6.3 फीसद की दर से हिन्दुओं की संख्या बढ़ी है।


ट्रेंडिंग वीडियो