scriptराष्ट्रपति बनते ही कोविंद की जीवनी भी बाजार में  | President Kovind Biography also came in the market news in hindi | Patrika News

राष्ट्रपति बनते ही कोविंद की जीवनी भी बाजार में 

Published: Jul 25, 2017 10:15:00 pm

Submitted by:

Prashant Jha

प्रकाशक के मुताबिक पुस्तक बाजार में बिक्री के लिए बुधवार से ही उपलब्ध होगी और जल्द ही इसकी प्रति राष्ट्रपति को भेंट की जाएगी।

kovind life book

kovind life book

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण के महज एक दिन बाद बुधवार को ही उनके जीवन पर आधारित किताब ‘हमारे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद‘ शीर्षक से बाजार में पहुंच जाएगी। इस पुस्तक के ​लेखक अशोक कुमार शर्मा हैं। यह पुस्तक प्रकाशित करने वाले समूह के प्रबंध निदेशक नरेंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही राजग की ओर से रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया उसी समय से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर किताब प्रकाशित करने का मन उन्होंने बना लिया था। इसके लिए कई बेस्टसेलिंग पुस्तकों के लेखक अशोक कुमार शर्मा ने तैयारी शुरू कर दी। अब सात भाषाओं में पुस्तक का प्रकाशन हो रहा है। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती,तेलुगु, कन्नड़ और उड़िया भाषा शामिल हैं।


दूसरी भाषाओं में भी प्रकाशन जल्द
प्रकाशक के मुताबिक पुस्तक बाजार में बिक्री के लिए बुधवार से ही उपलब्ध होगी और जल्द ही इसकी प्रति राष्ट्रपति को भेंट की जाएगी। उन्होने बताया कि जल्द ही इस पुस्तक का प्रकाशन अन्य भारतीय भाषाओं में भी किया जाएगा। 

प्रणब दा भी लिख चुके हैं कई पुस्तकें
राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर रामनाथ कोविंद के नाम का एलान 19 जून को हुआ था। उस समय वे बिहार के राज्यपाल थे। उनके नाम का एलान होने के समय आम तौर पर लोग उनके बारे में कम ही जानते थे। हालांकि वे राज्यसभा सदस्य और भाजपा के दलित मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं। मंगलवार को ही राष्ट्रपति पद से हटे प्रणब मुखर्जी ने खुद कई पुस्तकें लिखी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो