scriptहाई कोर्ट से प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली बड़ी राहत | Priyanka Gandhi Vadra's Shimla Land Deal Can't be Revealed for Now : HC | Patrika News

हाई कोर्ट से प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली बड़ी राहत

Published: Jul 07, 2015 11:15:00 pm

हिमाचल प्रदेश HC ने हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी द्वारा खरीदी गई जमीन की जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा खरीदी गई जमीन और उसकी कीमत की जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी। पिछले महीने के आखिर में सूचना आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रियंका के भूमि लेनदेनों की जानकारी 10 दिनों के भीतर सार्वजनिक करने की बात कही थी।

प्रियंका ने इस मांग को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। अब इस केस पर सुनवाई अगले महीने होगी। प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस प्रेजिडेंट सोनिया गांधी की बेटी हैं। हिमाचल प्रदेश में अभी कांग्रेस की सरकार है।

हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी के बारे में आरटीआई ऎक्टिविस्ट देवाशीष भट्टचार्य ने आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी थी। सूचना आयोग के अधिकारी कह रहे हैं कि जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। अभी तक आरटीआई की जानकारी ना दिए जाने की जिम्मेदारी आरटीआई का काम देख रहे अफसर पर डाल दी गई।

साल की शुरूआत में प्रियंका ने अपने वकीलों के जरिए अपनी बात रखी थी। उन्होंने राज्य सरकार को पत्र लिखकर सुरक्षा कारणों की वजह से अपने जमीन सौदों की जानकारी गोपनीय रखने की बात कही थी। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो