scriptराबड़ी देवी नहीं लड़ेंगी विधानसभा का चुनाव  | Rabri Devi not to contest Bihar Assembly polls | Patrika News

राबड़ी देवी नहीं लड़ेंगी विधानसभा का चुनाव 

Published: Aug 03, 2015 10:50:00 pm

पूर्व मुख्यमंत्री और राजद की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने कहा कि वह इस वर्ष होने वाले विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी 

Rabri devi

Compromise in defamation case, Rabri devi exonerated by the court

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने सोमवार को कहा कि वह इस वर्ष होने वाले विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। राबड़ी देवी ने बिहार विधान परिषद के मुख्य द्वार पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि वह इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी वर्तमान में बिहार विधान परिषद सदस्य हैं और वह वर्ष 1997 से 2005 के बीच प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। पिछले साल सारण संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, पर भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के हाथों पराजित हो गई थीं।

उन्होंने अपने दोनों पुत्र तेज प्रताप और तेजस्वी के आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जब उनके दोनों पुत्र चुनाव लड़ेंगे हीं तो उन्हें चुनाव लड़ने की कोई आवश्यकता नहीं है।

चारा घोटाला के एक मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद को वर्ष 2013 में सीबीआई की एक अदालत के पांच वर्ष की कैद और 25 लाख रूपए अर्थदंड की सजा सुनाए जाने पर वह चुनाव लड़ने से वंचित हो गए, जो वर्तमान में जमानत पर रिहा हैं।

गौरतलब है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) और आरजेडी मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो