scriptगिरफ्तार हो सकती है राधे मां, पहले भी रही है विवादों में | Radhe Maa in another controversy, woman accussed her for molestation and dowry extortion case | Patrika News

गिरफ्तार हो सकती है राधे मां, पहले भी रही है विवादों में

Published: Aug 03, 2015 11:16:00 am

मुंबई की प्रख्यात धर्मगुरु राधे मां पर एक महिला ने दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है

Radhe ma dancing on bollywood song

Radhe ma dancing on bollywood song

नई दिल्ली। मुंबई की प्रख्यात धर्मगुरु राधे मां पर एक महिला ने दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार राधे मां ने उसके साथ मारपीट की तथा ससुरालवालों को उसके खिलाफ भड़का कर उसे घर से निकलवा दिया। महिला द्वारा रिपोर्ट लिखाने जाने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोप साबित होने पर राधे मां को गिरफ्तार किया जा सकता है।

राधे मां के कहने पर ही हुई थी शादी

पीड़ित महिला निक्की के मुताबिक अप्रैल 2013 में राधे मां की सहमति से उसकी शादी मुंबई के नकुल मेहता से हुई। नकुल तथा उसके परिवार वाले राधे मां के भक्त हैं। निक्की के अनुसार शादी से पहले ही राधे मां और उसके ससुराल वालों की मांगें शुरु हो गई थी। शादी में लगभग एक करोड़ से अधिक का खर्चा करने के बाद भी राधे मां तथा ससुरालवालों के द्वारा निक्की को परेशान किया जा रहा था।

पीड़िता के अनुसार राधे मां के लिए गुप्ता परिवार ने उनसे एक हेलीकाप्टर, शादी समारोह तक पहुँचने के लिए मर्सिडीज़ गाड़ी, एक क्रेन, गोल्ड नेकलेस, डिज़ाइनर चोला और श्रृंगार का सामान मंगवाया, जिसका पूरा खर्चा करीब 7 लाख रुपये था। निक्की को राधे मां के आश्रम में कार्य करने के लिए भी मजबूर किया गया। उसका आरोप है कि उससे राधे मां की जबरन सेवा करवाई जाती थी, भूखा रखा जाता था और चूक होने पर त्रिशुल से पिटाई भी होती थी।

राधे मां के सेवादार ने बताया झूठ

जब इस बारे में राधे मां से संपर्क करने का प्रयास करने पर उनके सेवादार ने पूरे मामले को ही झूठ बताया। उल्टा लड़की और उसके परिवार पर जबरन उगाई करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसे एक पारिवारिक झगड़ा बताया।



राधे मां अपने घर में बॉलीवुड गानों पर डांस करते हुए

राधे मां का विवादास्पद वीडियो भी आया सामने

निक्की के अनुसार राधे मां पूर्ण रूप से गृहस्थ हैं तथा सन्यासी होने का ढोंग करती है। उसके अनुसार वह अपने कमरे में फिल्मी गानों पर डांस करती है। निक्की का कहना है कि राधे मां के इस तरह डांस करते हुए देखना मना है तथा मना करने पर पिटाई भी हो जाती है।


राधे मां अपने घर में बॉलीवुड गानों पर डांस करते हुए

पहले भी विवादों में रही है राधे मां

यह पहली बार नहीं है जब राधे मां का नाम विवादों में आया है। वह इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुकी है। भारी भरकम मेकअप और हमेशा ब्राइडल ड्रेस में रहने वाली राधे मां के भक्तों में कई नेताओं, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज समेत काफी प्रभावी लोग शामिल हैं। उनके पहले एक बार जबरन भूमि हथियाने का भी आरोप लग चुका है।


राधे मां अपने घर में बॉलीवुड गानों पर डांस करते हुए

मिडील क्लास घरेलू महिला से धर्मगुरु का सफर तय किया है राधे मां ने

राधे मां के खास जानकारों के अनुसार राधे मां की शादी 18 वर्ष की उम्र में ही हो गई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हुए। 23 वर्ष की होते-होते उन्हें आध्यात्मिक अनुभव होने लग गए और उनकी ख्याति दूर-दूर तक फैलने लग गई। जल्दी ही वह स्वघोषित गुरु बन गई और उनके पास लाखों का चढ़ावा आने लगा।

ट्रेंडिंग वीडियो