scriptमोदी सरकार के कार्यकाल में ही बनेगा राम मंदिर: साध्वी प्राची | Ram temple will be completed during modi govts tenure, says sadhvi prachi | Patrika News
विविध भारत

मोदी सरकार के कार्यकाल में ही बनेगा राम मंदिर: साध्वी प्राची

साध्वी प्राची का कहना है कि अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण
जल्द शुरू हो जाएगा

May 23, 2015 / 10:16 am

Rakesh Mishra

sadhvi prachi

sadhvi prachi

जालंधर। साध्वी प्राची का कहना है कि अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इसी कार्यकाल के मंदिर के निर्माण कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।

साध्वी प्राची भारतीय जनता पार्टी के दलित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने के लिए आई थीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा और मौजूदा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में 25 मई से विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है। राम मंदिर के निर्माण के बारे में इसी बैठक में अंतिम निर्णय कर लिया जाएगा।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बारे में दिए गए उनके विवादित बयान के बारे में पूछने पर साध्वी ने जोर देकर कहा कि मालेगांव धमाका मामले में संदिग्ध साध्वी प्रज्ञा को जमानत दिये जाने से इंकार कर दिया गया और एक बलात्कार पीडिता नर्स अरूणा को 42 साल तक न्याय नहीं मिलाए और उसका निधन हो गया, तो सलमान को इतनी आसानी से जमानत कैसे मिल गयी। गौरतलब है कि साध्वी ने सलमान के बारे में कहा था कि वह खान हैं इसलिए उन्हें जमानत मिली है। यह पूछने पर कि क्या इस बयान के लिए पार्टी आलाकमान ने उनकी खिंचाई की थी। साध्वी ने कहा ऎसा नहीं है।

Home / Miscellenous India / मोदी सरकार के कार्यकाल में ही बनेगा राम मंदिर: साध्वी प्राची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो