scriptपूर्ण राज्य के लिए जनमत संग्रह असंवैधानिक नहीं : आप | Referendum on Delhi Statehood Not Unconstitutional: AAP | Patrika News

पूर्ण राज्य के लिए जनमत संग्रह असंवैधानिक नहीं : आप

Published: Jul 07, 2015 11:50:00 pm

AAP पार्टी के नेता दिलीप पांडे ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के मुद्दे पर जनमत संग्रह असंवैधानिक नहीं 

AAP Logo

AAP Logo

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के मुद्दे पर जनमत संग्रह असंवैधानिक नहीं है और अतीत में कांग्रेस और भाजपा भी इसकी मांग कर चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पांडे ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करना केंद्र सरकार के समक्ष पहला जन समर्थक मुद्दा है और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इसे स्वीकार करेंगे।

पांडे ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने पर वर्तमान में हो रही चर्चा आप की पहल नहीं है, बल्कि इस मुद्दे को भाजपा और कांग्रेस ने साल 1993 में ही उठाया था। वहीं, कांग्रेस नेता अजय माकन ने सोमवार को कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जनमत संग्रह का विचार अलोकतांत्रिक है तथा इस खतरनाक चाल के गंभीर नतीजे हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह कैबिनेट की एक बैठक में केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने को दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग की प्राथमिकता होने पर जोर दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो