scriptढाई रुपए का नोट तीन लाख में होगा नीलाम! | Rs 2.5 note will be sold in 2.5 lakh | Patrika News
विविध भारत

ढाई रुपए का नोट तीन लाख में होगा नीलाम!

यह नोट 1918 में अमेरिका के एक डॉलर के बराबर था, इस नोट पर किंग जॉर्ज पंचम की तस्वीर छपी है

Dec 02, 2015 / 09:35 am

शक्ति सिंह

2.5 rupee note

2.5 rupee note

मुंबई। ढाई रुपए का नोट! हैरान होने की जरूरत नहीं है। 1918 में 2 रुपए 8 आने यानी ढाई रुपए का नोट प्रचलन में था। अब मुंबई में लोग इसके लिए 3 लाख रुपए तक देने को तैयार हैं। वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को इस नोट के लिए बोली लगने वाली है। 

इस नोट के अलावा यहां और भी कई एंटिक चीजों को लेकर बोली लगाई जाएगी। नीलामी का खास आकर्षण माने जा रहे इस ढाई रुपए के नोट को लेकर जानकारों का मानना है कि यह 3 लाख रुपए तक कमा सकता है। 

1918 में एक डॉलर के बराबर था
भारत के मौद्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाने वाला यह नोट 1918 में अमेरिका के एक डॉलर के बराबर था। इस नोट पर किंग जॉर्ज पंचम की तस्वीर छपी है, जबकि इस पर एमएमएस गुब्बे के हस्ताक्षर हैं। उस वक्त ब्रिटिश शासन भारतीय मुद्रा रुपए-आने को डॉलर और सेंट में बदलने पर विचार कर रहा था। इस वजह से एक डॉलर की कीमत वाला यह नोट छपवाया गया था। नीलामी में मुगल शासन के वक्त के नोट और सिक्कों की भी बोली लगेगी।

Home / Miscellenous India / ढाई रुपए का नोट तीन लाख में होगा नीलाम!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो