scriptगौ मां का अपमान हुआ तो मार देंगे या मर जाएंगे: साक्षी महाराज | Sakshi Maharaj says, insult to mother cow will amount to killing | Patrika News
विविध भारत

गौ मां का अपमान हुआ तो मार देंगे या मर जाएंगे: साक्षी महाराज

साक्षी महाराज ने कहा कि जैसे खुद हमारी
मां है, भारत हमारी मां है, वैसे ही गौ भी हमारी माता है, यदि मां का अपमान
होगा तो मार देंगे या मर जाएंगे

Oct 06, 2015 / 03:05 pm

Rakesh Mishra

sakshi maharaj

sakshi maharaj

नई दिल्ली। दादरी कांड के बाद गौमांस को लेकर बवाल मचा हुआ है। गौमांस पर नेताओं की विवादास्पद बयानबाजी जारी है। इस बीच बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि यदि मां का अपमान होगा तो मार देंगे या मर जाएंगे।





सपा सरकार पर लगाया दोहरे चरित्र का आरोप
साक्षी महाराज ने कहा कि जैसे खुद हमारी मां है, भारत हमारी मां है वैसे ही गौ भी हमारी माता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार पर दोहरा चरित्र अपनाने का भी आरोप लगाया। साक्षी महाराज ने कहा कि राज्य में कई ऎसे लोग हैं, जो कि हिंसा से प्रभावित हुए हैं, लेकिन अभी तक उनको मुआवजा नहीं मिला है।

पहले भी साध चुके हैं निशाना
इससे पहले भी साक्षी महाराज ने कहा था कि सपा सरकार केवल तुष्टिकरण के आधार पर चलेगी। मुस्लिम मरेगा तो 20 लाख दिए जाएंगे और हिंदू मरेगा तो 20 हजार भी नहीं दिए जाएंगे। साक्षी महाराज ने यह भी कह कि था कि कांग्रेस का पप्पू वहां (दादरी) पहुंच गया, जिसे राजनीति की एबीसीडी नहीं आती। अब तक अमरीका में था। अब वहां पहुंच गया।




यूपी सरकार ने केंद्र को भेजी रिपोर्ट
आपको बता दें कि दादरी में गौ मांस खाने और बेचने की अफवाह के बाद गुस्साई भीड़ ने मोहम्मद अखलाक को पीट-पीटकर मार डाला था। वहीं उसके बेटे को भी अधमरा कर दिया था। उधर, राज्य सरकार ने दादरी कांड पर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में गौमांस होने का जिक्र नहीं किया गया है और ना ही अखलाक की हत्या के स्पष्ट कारण ही दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गौमांस घर में रखे होने की अफवाह के बाद अखलाक को भीड ने मार दिया और उनके पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। रिपोर्ट में अखलाक की हत्या के लिए किसी समूह या व्यक्ति को दोषी नहीं बताया गया है, केवल यह कहा गया है कि मामले की जांच जारी है।

“अब आप पा सकते हैं अपनी सिटी की हर खबर ईमेल पर भी – यहाँ क्लिक करें”

Home / Miscellenous India / गौ मां का अपमान हुआ तो मार देंगे या मर जाएंगे: साक्षी महाराज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो