scriptसेक्स स्कैंडल में फंसने वाले ये मंत्री रोज सुबह छूते थे पत्नी के पैर | Sandeep Kumar Scandal Leaked CD | Patrika News
विविध भारत

सेक्स स्कैंडल में फंसने वाले ये मंत्री रोज सुबह छूते थे पत्नी के पैर

सेक्स सीडी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार को हटा दिया

Sep 01, 2016 / 09:34 am

Rakesh Mishra

delhi-minister-touches-wife-feet

delhi-minister-touches-wife-feet

नई दिल्ली। मंत्री संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल से दिल्ली सरकार में हड़कंप मच गया है। सेक्स सीडी सामने आने के बाद जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार को हटा दिया है, वहीं विपक्ष ने तीखे तेवर अपना लिए हैं। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान संदीप खुद को साफ छवी का नेता बताते थे। उन्होंने खुद एक बयान में कहा था कि वे रोज सुबह पत्नी के पांव छूते हैं।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) को दिल्ली सेक्रेटिएट के ऑडिटोरियम में कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी रितु को देते हुए कहा कि उनके सड़क से उठ कर मंत्री पद तक के सफर में उनकी पत्नी हमेशा उनकी प्रेरणा बनी रहीं। उन्होंने कहा था कि वे रोज सुबह उठकर पत्नी के पैर छूते हैं। उनके इस बयान के बाद पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा था। उन्होंने कहा, उनकी पत्नी अक्सर उन्हें तरक्की करने का आर्शीवाद देती है। उनकी पत्नी ने कहा था कि मैं पैर छूने पर सिर्फ स्माइल कर सकती हूं, लेकिन मेरे मन में हमेशा उनकी तरक्की और सौभाग्य की कामना रहती है।

लव मैरिज की थी संदीप ने
दोनों पहली बाद दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज में मिले थे। आठ वर्ष तक एक दूसरे को भली प्रकार समझने के बाद उन्होंने विवाह का फैसला लिया था, जिसका रितु के परिजनों द्वारा विरोध किया गया। उनके मुताबिक जहां संदीप कुमार बेहद गरीब घर से आते थे, रितु एक आर्मी ऑफिसर की बेटी थी। दोनों के पारिवारिक, सामाजिक तथा आर्थिक माहौल का अंतर भी उन्हें अलग नहीं कर सका और उन्होंने 5 अप्रैल 2011 को शादी कर ली। कुमार के अनुसार रितु से शादी करना अपने आप से ही शादी करने जैसा था।

बता दें कि सीडी सामने आने के बाद से ही संदीप अंडरग्राउंड हो चुके हैं। उनकी तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। उनके ऑफिस का कहना है कि वे अपनी बीमार मां से मिलने के लिए गांव गए हुए हैं। उधर, विपक्षी दलों ने संदीप की विधायकी खत्म कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि आपत्तिजनक वीडियो का पता चलने के आधे घंटे के अंदर ही यह कार्रवाई कर दी। यह तीसरे मंत्री हैंए जिसे केजरीवाल ने हटाया है। संदीप सुल्तानपुर माजरा से विधायक हैं।

Home / Miscellenous India / सेक्स स्कैंडल में फंसने वाले ये मंत्री रोज सुबह छूते थे पत्नी के पैर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो