scriptआप में फिर बगावत, पंजाब के सांसद ने संजय सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा  | Sanjay Singh is ruining AAP: Harinder Singh Khalsa | Patrika News
विविध भारत

आप में फिर बगावत, पंजाब के सांसद ने संजय सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा 

आम आदमी पार्टी (आप) में एक बार फिर बगावती सुर सुनाई देने लगे हैं। इस बार बगावत की यह आग पंजाब से उठ रही है

Jul 07, 2015 / 10:54 pm

भूप सिंह

aap sanjay singh

aap sanjay singh

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) में एक बार फिर बगावती सुर सुनाई देने लगे हैं। इस बार बगावत की यह आग पंजाब से उठ रही है। आप के चार में से तीन सांसद पार्टी नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे हैं। मंगलवार को आप के सांसद हरजिंदर सिंह खालसा ने तो पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया।

उन्होंने आप नेता संजय सिंह और पंजाब के स्टेट कन्वीनर सच्चा सिंह पर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाया। संजय सिंह पंजाब में आप के पर्यवेक्षक हैं। गौरतलब है कि आप ने पिछले दिनों पार्टी की पंजाब इकाई में महत्वपूर्ण संगठनात्मक फेरबदल किए हैं।

सूत्रों के मुताबिक पटियाला से आप के सांसद धर्मवीर गांधी, फरीदकोट के सांसद साधु सिंह और फतेहगढ़ साहिब के सांसद हरिंदर सिंह खालसा पंजाब में संगठन में हो रही नियुक्ति से नाराज हैं। उनके मुताबिक इस बारे में उनसे कोई विचार विमर्श नहीं किया गया है। हालांकि संगरूर के सांसद भगवंत मान इस खेमे से अलग बताए जा रहे हैं।

टीवी रिपोट्र्स के मुताबिक सोमवार शाम को इन तीनों नाराज सांसदों ने एक मीटिंग भी की। उधर, अपने सांसदों के बगावती तेवर को देखते हुए पार्टी नेतृत्व उनके पर कतरने की तैयारी भी कर रहा है।

बताया जा रहा है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चारों सांसदों से उनके एक साल के कामकाज की रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट में उनसे उनके काम और पार्टी के लिए किए गए काम का ब्योरा तलब किया है।

लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पंजाब में अप्रत्याशित सफलता मिली थी। उसके चारों सांसद पंजाब से ही चुनकर आए। 2017 में पंजाब में विधानसबा चुनाव को देखते हुए पार्टी अब अपने संगठन पर ध्यान दे रही है।

पिछले दिनों आप ने पंजाब इकाई में महत्वपूर्ण संगठनात्मक फेरबदल किया था। पार्टी ने क्षेत्रीय स्तर पर 13 पर्यवेक्षकों और समन्वयकों की नियुक्ति की घोषणा की थी। इसके साथ ही कई शाखाओं का गठन किया गया था। आप के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राज्य पर्यवेक्षक संजय सिंह ने तब कहा था कि पार्टी के प्रारूप को जिला स्तर से क्षेत्रीय स्तर पर परिवर्तित किया गया है और राज्य में 13 क्षेत्र बनाए गए हैं।

Home / Miscellenous India / आप में फिर बगावत, पंजाब के सांसद ने संजय सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो