scriptशीना केस : पूर्व पत्नी का खुलासा, लेट नाइट पार्टी के शौकीन थे पीटर | Sheena Bora case : Peter Mukerjea was fond of late night parties and women | Patrika News

शीना केस : पूर्व पत्नी का खुलासा, लेट नाइट पार्टी के शौकीन थे पीटर

Published: Jul 21, 2016 12:25:00 pm

मई 2012 में शीना बोर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी, इसके आरोपी पीटर, इंद्राणी और संजीव खन्ना हैं

peter mukerjea

peter mukerjea

मुंबई। शीना बोरा मर्डर केस के आरोपी पीटर मुखर्जी की पूर्व पत्नी शबनम ने खुलासा किया है कि पीटर शुरू से ही जवान लड़कियों और लेट नाइट पार्टियां पसंद करता था। सीबीआई ने इस केस में शबनम सिंह को सीक्रेट विटनेस के तौर पर पेश किया है। आपको बता दें कि शीना बोरा मर्डर केस मामल में पीटर मुखर्जी और उनकी पत्नी व शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी फिलहाल जेल में हैं।

शबनम ने बताया – पीटर काफी रंगीन मिजाज इंसान हैं। उन्हें हमेशा खूबसूरत लड़कियों में दिलचस्पी थी। वे महिलाओं से घिरे रहते थे। वे अक्सर लेट नाइट पार्टियां करते थे। पीटर की जिंदगी में एक नहीं कई महिलाएं थीं। गौरतलब है कि शबनम को पीटर की लाइफस्टाइल पसंद नहीं थी, जिसके चलते उन्होंने पीटर से तलाक ले लिया था और वे कोलकाता चली गई थीं। उनसे तलाक के बाद पीटर ने इंद्राणी से शादी कर ली थी।

शबनम के अनुसार – एक बार इंद्राणी ने उन्हें फोन किया और कहा कि तलाक की रकम हर महीने लेने की बजाए तुम एक साथ लेकर किस्सा खत्म क्यों नहीं करती हो। इस पर शबनम ने उससे कहा कि ये उनका निजी मामला है और वो इसमें अपनी राय न दें। हालांकि शबनम के इन खुलासों को पीटर के वकील मिहिर घीवाला ने बेबुनियाद बताया।

यह है मर्डर मिस्ट्री

पीटर ने इंद्राणी से शादी की थी। शीना इंद्राणी की बेटी थी और पीटर उसका सौतेला पिता था। मई 2012 में शीना की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप इंद्राणी, इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना और पीटर पर है। कहा जाता है कि पीटर के बेटे राहुल और शीना के बीच अफेयर चल रहा था जिससे इंद्राणी नाराज थी। इंद्राणी का ड्राइवर रह चुका श्यामवर राय भी अब इस केस में सरकारी गवाह बन चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो