scriptफोन चलाने से रोकने पर जवान ने मेजर को मारी गोली | soldier killed major for mobile phone | Patrika News
विविध भारत

फोन चलाने से रोकने पर जवान ने मेजर को मारी गोली

उरी इलाके में एक जवान ने मेजर शेखर थापा कि गोली मारकर हत्या कर दी है। जवान ने मेजर थापा को पीछे से गोली मार दी। दोनों के बीच मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर लड़ाई हो गई थी।

Jul 18, 2017 / 12:48 pm

ashutosh tiwari

army 1

army 1

जम्मू-कश्मीर। जम्मू कश्मीर के उरी इलाके में एक जवान ने मेजर शेखर थापा कि गोली मारकर हत्या कर दी है। जवान ने मेजर थापा को पीछे से गोली मार दी। दोनों के बीच मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर लड़ाई हो गई थी। मेजर शेखर थापा ड्यूटी पर जवान को मोबाइल फोन इस्तेमाल न करने के लिए बोल रहे थे। लेकिन जवान नहीं माना। इसी बीच दोनों की कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बड़ गई कि जवान ने मेजर शेखर थापा के पीछे मुड़ते ही उसे गोली मार दी। मेजर शेखर थापा जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास 8 राइफल में तैनात थे।

पहले भी की जा चुकी हैं हत्या
इससे पहले असम के नलबारी जिले में आज सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसने अन्य चार सहयोगियों को भी घायल कर दिया था। अधिकारियों ने बताया था कि बद्रकुश तिहू इलाके में जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 136वीं बटालियन स्थानीय पुलिस के साथ ड्यूटी पर थी तब यह घटना घटी थी। उन्होंने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल अमल के दास की अपने सहयोगियों के साथ कुछ कहासुनी हुई जिसके बाद उन्होंने गोली मारकर अपने अधिकारी सहायक सब इंसपेक्टर डी सी बानदोलाई की हत्या कर दी थी जबकि चार अन्य को घायल कर दिया थी। 

Home / Miscellenous India / फोन चलाने से रोकने पर जवान ने मेजर को मारी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो