scriptसोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी  | Sonia Gandhi discharged from hospital | Patrika News

सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी 

Published: Nov 30, 2016 02:40:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अब स्वस्थ हो गयी हैं और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने अस्पताल से उनकी छुट्टी कर दी

sonia gandhi

sonia gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अब स्वस्थ हो गयी हैं और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने अस्पताल से उनकी छुट्टी कर दी। गांधी को बुखार के कारण यहां गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों का एक दल कांग्रेस अध्यक्ष का इलाज कर रहा था। अस्पताल के प्रबंधन मंडल के अध्यक्ष डॉ. डी एस राणा के अनुसार गांधी को बुखार के कारण सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

सोनिया गांधी को तीन माह के भीतर दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले वाराणसी में रोड शो के दौरान अस्वस्थ होने के कारण तीन अगस्त को उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 14 अगस्त को छुट्टी दी गई थी। उस समय उनके कंधे में चोट आयी थी और उनका ऑपरेशन किया गया था।

संसद के शीतकालीन सत्र में भी सोनिया गांधी सदन में नहीं दिखायी दीं। पिछले दिनों स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भी शामिल नहीं हुई थीं। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में वह निजी प्रवास पर हिमाचल प्रदेश भी गयी थी। इससे पहले उन्होंने इलाहाबाद के आनंदभवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो