scriptशोभा डे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नोटिस पर लगी रोक | Supreme Court stays Notice to Shobha De by Maharashtra assembly | Patrika News

शोभा डे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नोटिस पर लगी रोक

Published: Apr 28, 2015 12:12:00 pm

सुप्रीम कोर्ट ने लेखिका शोभा डे के खिलाफ महाराष्ट्र विधानसभा में लाए गए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर रोक लगा दी

shobha de

shobha de

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लेखिका शोभा डे के खिलाफ महाराष्ट्र विधानसभा में लाए गए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर रोक लगा दी है। शोभा ने इस पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा मराठी फिल्मों पर जारी किए गए आदेश की शोभा ने आलोचना की थी।

इसके बाद शिवसेना विधायक प्रताप सार्निक ने शोभा डे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया था और माफी मांगने को कहा था। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया था। इससे पहले शोभा डे ने महाराष्ट्र सरकार के आदेश के खिलाफ ट्वीट किया था कि, “मुंबई के सिनेमाघरों में अब पॉपकॉर्न नहीं मिलेंगे? केवल दही मिसल और वड़ा पाव। प्राइम टाइम में केवल मराठी फिल्म।”

सरकार ने आदेश जारी किया था कि शाम छह से रात नौ बजे के दौरान मल्टीप्लैक्स में एक स्क्रीन पर मराठी फिल्म दिखानी होगी। हालांकि बाद में सरकार ने इसमें ढील देेते हुए इसका समय दोपहर 12 से रात नौ के बीच कर दिया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो