scriptअरब सागर में दिखी संदिग्ध नाव, पूछ रहे थे मुंबई का रास्ता | Suspicious boat seen in Arabian Sea | Patrika News

अरब सागर में दिखी संदिग्ध नाव, पूछ रहे थे मुंबई का रास्ता

Published: Oct 01, 2016 10:58:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

महाराष्ट्र में मुंबई से 50 समुद्री मील दूर रायगढ़ जिला के पास अरब सागर में मछुआरों ने एक नाव में 10 संदिग्ध लोगों को देखा

Suspicious boat

Suspicious boat

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई से 50 समुद्री मील दूर रायगढ़ जिला के पास अरब सागर में मछुआरों ने एक नाव में 10 संदिग्ध लोगों को देखा है। तट रक्षक अधिकारियों ने बताया कि मछुआरों ने उन्हें इस संबंध में सूचना दी है। नाव में सवार 10 संदिग्ध लोगों ने मछुआरों से मुंबई का रास्ता पूछा। उसमें सभी अज्ञात लोग थे। तटरक्षक इस संदिग्ध नाव को खोज रहे हैं।

नौसेना के प्रवक्ता राहुल सिंहा ने बताया कि सुबह साढ़े बारह बजे के आसपास मछुआरों ने समुद्र में एक संदिग्ध नौका दिखाई देने की सूचना दी। समुद्र में करीब डेढ़ नाटिकल माइल्स की दूरी पर दिखी यह नौका हरे रंग की बताई गई और कहा गया कि यह मुंबई की ओर तरफ आ रही है। नौका में कई लोग सवार बताए गए। नौका में सवार लोग मोबाइल नेटवर्क में थे और शायद इनके पास सेटेलाइट फोन भी था।

गौरतलब है कि 26/11 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले को ध्यान में रखते हुए तट रक्षक मछुआरों द्वारा देखी गई नाव को गंभीरता से खोज रहे हैं। साथ ही सूचना मिलने पर समुद्री चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा तटरक्षक बल के जवान भी मुस्तैदी से समुद्र में गश्त लगा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो