scriptचांद पर फहराएंगे तिरंगा, टाटा लगा रहे पैसा | Tata invests money in space mission to flag tricolor on moon | Patrika News
विविध भारत

चांद पर फहराएंगे तिरंगा, टाटा लगा रहे पैसा

भारतीय स्टार्टअप इसरो के सहयोग से चांद पर भेजेगा स्पेसक्राफ्ट

Dec 04, 2016 / 09:17 am

Rakesh Mishra

extra super moon

extra super moon

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भारत की एक स्टार्टअप कंपनी ‘टीमइंडस’ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ मिलकर चांद पर तिरंगा फहराने की तैयारी कर रही है। साल 2018 में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया जाएगा। इसरो की मदद से स्पेसक्राफ्ट चांद पर भेजा जाएगा। इसी के साथ वह चांद पर स्पसेक्राफ्ट भेजने वाली दुनिया की पहली निजी कंपनी बन जाएगी।

इस बाबत कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया है। कंपनी ने गूगल लूनर एक्स-प्राइज प्रतियोगिता जीती थी। इसके लिए स्पेसक्रॉफ्ट तैयार करने के लिए फंड मिला था। इस वैश्विक मुकाबले में टीमइंडस इकलौती भारतीय कंपनी है। कंपनी में रतन टाटा, नंदन नीलेकणि, सचिन बंसल और बिन्नी बंसल जैसी शख्सियतों का निवेश है।

रतन टाटा का निवेश
बता दें कि टीमइंडस के स्पेसक्राफ्ट को बेंगलूरू में 100 लोगों की इंजीनियरिंग टीम ने डिजाइन और विकसित किया है। इस टीम में इसरो के 20 रिटायर्ड वैज्ञानिक शामिल थे। खैर, कार्यक्रम के तहत 28 दिसंबर 2017 को लॉन्च की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। पीएसएलवी से पृथ्वी की ऑरबिट में स्पेसक्राफ्ट को इंजेक्ट किया जाएगा। 21 दिनों के सफर के बाद स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंड करेगा।

इनके लिए 204 करोड़ का फंड
लूनर एक्सप्राइज के तहत चांद की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने, 500 मीटर तक चलाने, फोटो और वीडियो पृथ्वी पर वापस भेजने के लिए लगभग 204 करोड़ रु. की फंडिंग मिलेगी। 

वर्ष 2011 से चल रहा है काम
टीमइंडस ने बताया कि वह इस प्रॉजेक्ट पर 2011 से काम कर रही है। वह पोलर सैटेलाइट लॉन्च वीइकल के जरिये चांद पर अपना अंतरिक्ष यान दिसंबर 2017 में भेजेगी। टीमइंडस के फ्लीट कमांडर राहुल नारायण ने बताया कि यह मिशन भारत को ऐसे देशों के क्लब में शामिल कर देगा जिनकी चांद पर लैंड करने की तकनीक प्रमाणित है। यह स्पेस को और अच्छे से जानने के नए रास्ते खोल देगा।

हम देखना चाहते हैं कि भारत के ज्ञान का प्रयोग दुनिया के लिए कैसे किया जा सकता है। इससे भारत की साख बढ़ेगी। एएस किरण कुमार, चेयरमैन, इसरो 

Home / Miscellenous India / चांद पर फहराएंगे तिरंगा, टाटा लगा रहे पैसा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो