scriptसियाचिन ग्लैशियर में हिमस्खलन, 10 सैनिक लापता | Ten soldiers go missing as avalanche hits army post | Patrika News

सियाचिन ग्लैशियर में हिमस्खलन, 10 सैनिक लापता

Published: Feb 03, 2016 06:26:00 pm

प्रवक्ता कर्नल एस. डी. गोस्वामी ने बताया, बुधवार को सियाचिन ग्लैशियर के
दक्षिणी हिस्से में सैनिकों का गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया

Avalanche

Avalanche

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में सियाचिन ग्लैशियर पर बुधवार को हुए हिमस्खलन में 10 सैनिक लापता हो गए हैं। इनमें एक अधिकारी भी शामिल है। सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एस. डी. गोस्वामी ने बताया, बुधवार को सियाचिन ग्लैशियर के दक्षिणी हिस्से में सैनिकों का गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया। 10 सैनिक लापता हैं। इनमें एक जूनियर कमिशन अधिकारी (जेसीओ) भी है। हादसा समुद्र तल से 19000 फुट की ऊंचाई पर हुआ।

उन्होंने कहा, बचाव का एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया गया है। सेना और वायुसेना इन लापता सैनिकों की तलाश में लग गई हैं। आशंका है कि ये सभी बर्फ के तूफान में दब गए हैं। सियाचिन ग्लैशियर दुनिया का सबसे ऊंचा रणक्षेत्र है। बेहद दुश्वार मौसम में बहादुर सैनिक देश के इस हिस्से की हिफाजत करते हैं। यहां जाड़े में तापमान शून्य से नीचे 50 डिग्री तक चला जाता है।

उल्लेखनीय है कि जंग की तुलना में 1984 से अबतक सियाचिन में हिमस्खलन, भूस्खलन, शीतदंश (फ्रॉस्टबाइट), ऊंचाई बीमारी या दिल का दौरा पडऩे के कारण 8 हजार सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो