विविध भारत

ऎसे गुजरा था कलाम का अंतिम वक्त, साथी ने किया खुलासा

फनी गाय! क्या सब ठीक चल रहा है? पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के यह अंतिम शब्द थे

Jul 29, 2015 / 11:31 am

शक्ति सिंह

ab

नई दिल्ली। फनी गाय! क्या सब ठीक चल रहा है? पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के यह अंतिम शब्द थे। यह बात उन्होंने अपने सलाहकार सृजन पाल सिंह के थे। सिंह उस समय उनके साथ आईआईएम शिलॉन्ग के मंच पर भी थे जब कलाम अचानक से गिर गए थे।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले सृजन पाल ने सोशल मीडिया फेसबुक पर मंगलवार को कलाम के साथ अंतिम समय की यादें शेयर की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि, जब वे आईआईएम पहुंचे तो कलाम लेक्चर के लिए लेट नहीं होना चाहते थे। उन्होेने कहा था कि छात्रों को इंतजार नहीं कराना चाहिए। इसके बाद मैंने कलाम का माइक्रोफोन ठीक किया और कंप्यूटर लेकर बैठ गया। जैसे ही मैंने उनका माइक ठीक किया उन्होंने कहा, फनी गाय! क्या सब ठीक चल रहा है? सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस पर मैंने हंसकर जवाब दिया कि, हां।

Home / Miscellenous India / ऎसे गुजरा था कलाम का अंतिम वक्त, साथी ने किया खुलासा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.