scriptएक ‘सलमान’ ऐसा भी जो भाईजान नहीं लेकिन अपना मुल्क ढूंढ रहा है | This Salman needs a bhaijan to find out his home in India | Patrika News
विविध भारत

एक ‘सलमान’ ऐसा भी जो भाईजान नहीं लेकिन अपना मुल्क ढूंढ रहा है

अलीगढ़ में पैदा हुआ सलमान बचपन में अपनी मां के साथ कराची गया था जिसे मजबूरन वहीं रूकना पड़ा

Aug 02, 2015 / 11:04 am

सुनील शर्मा

mother with child

mother with child

नई दिल्ली। हाल ही रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में एक मासूम पाकिस्तानी लड़की की कहानी है जो भटक कर भारत आ गई है। इसी से मिलती जुलती कहानी वास्तविक जिंदगी के सलमान की है। अलीगढ़ में पैदा हुआ सलमान बचपन में अपनी मां के साथ कराची गया था जिसे मजबूरन वहीं रूकना पड़ा और आज 24 साल बाद वो किसी देश का नागरिक नहीं रहा।

कहानी 1994 में शुरु होती है जब सलमान की मां अपने दो बेटों के साथ भारत से कराची अपने मायके गई थी। उस समय सलमान मां की गोद में था। बीमार होने की वजह से सलमान को पाकिस्तान में ही छोड़ना पड़ा। बाद में न तो वह वीज बढ़वा पाई और न ही बेटे के ठीक होने का इंतजार कर पाईं। हालांकि सलमान के नाना-नानी ने उसका अच्छे से ख्याल रखा। लेकिन अब सलमान वापिस भारत लौटना चाहता है जो मुमकिन नहीं हो पा रहा है। उल्लेखनीय है कि पाक उन पाकिस्तानी महिलाओं को विशेष वीजा देता है जिनकी शादी हिंदुस्तान में हुई हो।

सलमान की मां सलमा बताती है कि हमारे पास ऐसा कोई तकनीकी दस्तावेज नहीं है जो यह जाहिर कर सके कि वह हिंदुस्तानी है या पाकिस्तानी। इन हालातों में भारत कहता है कि वह 22 सालों से पाकिस्तान में रह रहा है इसलिए बेहतर यही है कि उसे पाकिस्तानी पासपोर्ट मिल जाए। जबकि पाकिस्तान के अनुसार सलमान के अब्बा के पास हिंदुस्तानी पासपोर्ट था, इसलिए वह तकनीकी रूप से पाकिस्तानी है।

Home / Miscellenous India / एक ‘सलमान’ ऐसा भी जो भाईजान नहीं लेकिन अपना मुल्क ढूंढ रहा है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो