script2016 में फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे ये इंडियन सेलिब्रेटीज | top indian celebrity on facebook 2016 | Patrika News

2016 में फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे ये इंडियन सेलिब्रेटीज

Published: Dec 09, 2016 09:06:00 am

Submitted by:

 फेसबुक ने 2016 के टॉप मूमेंट की घोषणा की। फेसबुक ने इस साल अपने टॉप 5 लाइव वीडियोज की भी घोषणा की।

facebook

facebook

नई दिल्ली। हर साल सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक अपने यूजर्स की ओर से शेयर किए गए पोस्ट और सबसे ज्यादा चर्चा में रहे विषयों का रिव्यू करता है। गुरुवार को फेसबुक ने 2016 के टॉप मूमेंट की घोषणा की। फेसबुक ने इस साल अपने टॉप 5 लाइव वीडियोज की भी घोषणा की।

प्रियंका चोपड़ा और महेन्द्र सिंह धोनी की सबसे ज्यादा चर्चा रही

फेसबुक पर इंडिया के 16.6 करोड़ एक्टिव यूजर हैं। वहीं मोबाइल के 15.9 करोड़ एक्टिव यूजर हैं। 2016 में फेसबुक पर सबसे ज्यादा दिवाली, क्रिकेट, उरी अटैक, सर्जिकल स्ट्राइक, महेन्द्र सिंह धोनी पर बनी मूवी, हार्डवेल इंडिया टूर, प्रियंका चोपड़ा, रियो ओलपिंक, पोकेमॉन गो, पठानकोट और आईफोन 7 लॉन्च के बाररे में पोस्ट डाली गई।

फेसबुक ने 1 जनवरी से लेकर 27 नवंबर की पोस्ट का सर्वे किया

फेसबुक ने बताया कि सालभर के टॉप 10 मूमेंट का इस आधार पर आंकलन किया जाता है कि उन्हे फेसबुक पोस्ट में कितनी ज्यादा पर इस्तेमाल किया गया। फेसबुक ने ये आंकलन 1 जनवरी से लेकर 27 नवंबर 2016 के बीच डाली गई पोस्ट के आधार पर किया। इस दौरान किए गए सभी पोस्ट का स्नैपशॉट लिया गया। फेसबुक ने अपने टॉप लाइव वीडियो की सूची भी जारी की गई। इसमें इंडिया के टॉप 5 लाइव वीडियो की लिस्ट दी गई।

अमिताभ बच्चन का लाइव वीडियो मोस्ट ट्रेडिंग

इसमें बिग बी अमिताभ बच्चन का पहला फेसबुक लाइव, शाहरुख खान और आलिया भट्ट का लाइव वीडियो, न्यूज चैनल आज तक का वीडियो, काजोल का अजय देवगन को मराठी सिखाने वाला वीडियो शामिल था। 2016 में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा डाली गई लोकेशन्स की सूची को भी जारी किया गया। इसमें भारत की मरीन ड्राइव मुंबई, ताजमहल, हॉज खास विलेज, जूहू बीच, इंडिया गेट, बागा बीच और कनॉट प्लेस सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई लोकेशन थी। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो