scriptआज से बढ़ा रेल किराया, देना पड़ेगा स्वच्छ भारत टैक्स | Train travel goes costlier due to Swachh bharat cess | Patrika News

आज से बढ़ा रेल किराया, देना पड़ेगा स्वच्छ भारत टैक्स

Published: Nov 15, 2015 12:03:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

रेलवे ने एकबार फिर किराए में वृद्धि कर दी है, यह वृद्धि स्वच्छ भारत टोल
के रूपए में वसूले जाने वाले अतिरिक्त टोल के चलते की गई है

Rail Fair Increase

Rail Fair Increase

नई दिल्ली। रेलवे ने एकबार फिर किराए में वृद्धि कर दी है। यह वृद्धि स्वच्छ भारत टोल के रूपए में वसूले जाने वाले अतिरिक्त टोल के चलते की गई है। रविवार से फर्स्ट क्लास और सभी एसी क्लास के टिकट 4.35 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। इसके बाद अब दिल्ली से मुंबई जाने वाली मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी फर्स्ट का किराया लगभग 206 रूपए तक बढ़ गया है। इसी प्रकार से दिल्ली से हावड़ा जाने वाली इन्हीं ट्रेनों में थर्ड एसी का किराया करीब 102 रूपए बढ़ा।

ट्रेन से सफर करने वालों से रविवार से स्वच्छ भारत मिशन के तहत 0.5 फीसदी टैक्स वसूला जाएगा। रेलवे ने इस बारे में सर्कुलर भी जारी कर दिया है। दिल्ली-चेन्नई रूट पर सेकंड एसी में सफर करने पर सर्विस टैक्स और स्वच्छ भारत सेस (उपकर) मिलाकर 140 रूपए तक ज्यादा देने होंगे। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सर्कुलर जारी करते हुए सभी जोनल मुख्यालयो को आदेश जारी कर दिए हैं। यह स्वच्छ भारत टैक्स सिर्फ एसी क्लॉस के टिकटों पर ही लगाया गया है।

गौरतलब है कि मोदी सरकार बनने के बाद रेल किराया में कई बार वृद्धि हो चुकी है। एसी क्‍लास के यात्रियों को बजट वर्ष 2012-13 के बाद से ढाई से तीन सौ रूपए अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। रेल किराए पर टैक्स की वसूली का सिलसिला 26 जून 2012 से शुरू हुआ, तब सर्विस टैक्स का सामान्य शुल्क 12 फीसदी था। एजुकेशन सेस (उपकर) मिलाकर 12.36 फीसदी बनता है।

रेलवे केवल बेसिक किराए (कुल किराए का 30 फीसद) पर सर्विस टैक्स वसूलता है। स्वच्छता अभियान टैक्स में भी यही होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो